New Scooter: हीरो ने भारत में लॉन्च किया स्टाइलिश स्कूटर, जानें नए डेस्टिनी 110 के फीचर्स
नए Hero Destini 110 को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे कई अत्याधुनिक फीचर्स और प्रैक्टिकल डिजाइन से लैस किया है।
Destini 110 को Neo Retro डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसमें क्लासिक टच के साथ मॉडर्न एलिमेंट्स भी शामिल हैं।
New Scooter: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपना नया और स्टाइलिश स्कूटर Destini 110 लॉन्च कर दिया है। इसे खासतौर पर परिवारों और पहली बार स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसे आधुनिक फीचर्स और प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ पेश किया है।
डिजाइन और लुक
Destini 110 को Neo Retro डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसमें क्लासिक टच के साथ मॉडर्न एलिमेंट्स भी शामिल हैं। इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, H-शेप्ड LED टेल लैंप, और प्रीमियम क्रोम एक्सेंट्स दिए गए हैं। तीन बड़े मेटल बॉडी पैनल्स इसकी मजबूती और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी को दर्शाते हैं, जो लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस का एहसास कराते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस स्कूटर में 110cc का रिफाइंड इंजन दिया गया है, जो स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें Hero की i3s (Idle Stop-Start System) तकनीक और वन-वे क्लच भी शामिल है, जिसकी मदद से यह अपने सेगमेंट में बेस्ट 56.2 kmpl माइलेज देता है।
आराम और फीचर्स
Destini 110 अपने सेगमेंट में सबसे लंबी 785mm सीट के साथ आता है, जिसमें इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट दिया गया है। इसमें स्पेशियस लेगरूम, 12-इंच टायर्स, फ्रंट ग्लव बॉक्स, बूट लैंप, और एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 190mm डिस्क ब्रेक भी दिया गया है, जो बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है।
वेरिएंट्स और कीमत
Hero Destini 110 को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है:
VX Cast Drum – Eternal White, Matt Steel Grey और Nexus Blue कलर ऑप्शन्स के साथ।
ZX Cast Disc – Aqua Grey, Nexus Blue और Groovy Red कलर ऑप्शन्स के साथ।
कीमत की बात करें तो VX Cast Drum वेरिएंट ₹72,000 (एक्स-शोरूम) में और ZX Cast Disc वेरिएंट ₹79,000 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
(मंजू कुमारी)