New Bike: भारतीय बाजार में 3 साल बाद फिर लौटी हार्ले-डेविडशन, जानें नई बाइक में क्या है खास?
हार्ले-डेविडशन स्ट्रीट बॉब भले ही एक क्लासिक बॉबर जैसी दिखती हो, लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक और फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने इसे 5 आकर्षक कलर्स में पेश किया है।
New Bike: Harley-Davidson Street Bob हमेशा से ही भारत में लोकप्रिय रही है। यह एक सिंपल और क्लासिक बॉबर बाइक है, जिसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है। हालांकि, इसे 2022 में भारत में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब यह फिर से भारतीय बाजार में लौटी है। 2025 मॉडल में अपडेटेड डिजाइन, नया इंजन और कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से और भी आकर्षक बनाते हैं।
शानदार बॉबर डिजाइन
Street Bob अपनी डिटेलिंग और स्टाइल के लिए जानी जाती है। इसमें मिनी एप-हैंगर स्टाइल हैंडलबार, अलॉय व्हील्स (क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स का ऑप्शन भी) और पिछले डूअल यूनिट के साथ नया टू-इन-वन एग्जॉस्ट शामिल है।
बाइक को 5 आकर्षक कलर्स में पेश किया गया है: बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक, सेंटरलाइन, आयरन हॉर्स मेटैलिक और पर्पल एबिस डेनिम। बेस बिलियर्ड ग्रे के अलावा बाकी कलर्स प्रीमियम लुक देते हैं।
नया इंजन और हाई सिक्योरिटी
2025 मॉडल में 1,923cc V-twin एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 91PS पावर और 156Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
- Harley-Davidson Street Bob में रियर सस्पेंशन के रूप में टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है, जो राइड को आरामदायक और संतुलित बनाता है। बाइक दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ आती है, जिससे ब्रेकिंग नियंत्रण मजबूत और सुरक्षित रहता है।
- इसका व्हील सेटअप फ्रंट में 19-इंच और रियर में 16-इंच का है। सीट की ऊंचाई 680mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 125mm है, जिससे शहर और हाईवे दोनों तरह की सड़कों पर आसानी से चलाया जा सकता है। फ्यूल टैंक की क्षमता 13.2 लीटर है और कर्ब वेट 293kg है, जो बाइक को मजबूती और स्थिरता प्रदान करता है।
हाई-एंड फीचर्स
Harley-Davidson Street Bob भले ही एक क्लासिक बॉबर जैसी दिखती हो, लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक और फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है, जो राइडर को शानदार एक्सपीरियंस देती है। बाइक में IMU-बेस्ड राइडिंग एड्स हैं, जो सुरक्षा और नियंत्रण बढ़ाते हैं। इसके अलावा, इसमें ऑल-LED लाइटिंग, तीन राइडिंग मोड्स (Road, Rain, Sport), डुअल-चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।
कीमत और मुकाबला
Harley-Davidson Street Bob को ₹18.77 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। यह पूरी तरह इंपोर्टेड बाइक है और खास बाइक उत्साही लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है। इसका मुकाबला Triumph Bonneville Bobber और Indian Scout Bobber जैसी मोटरसाइकिलों से होता है।
(मंजू कुमारी)