New Car October: इस महीने बाजार में आ रहीं ये 6 नई कार, इसमें महिंद्रा के 2 धांसू मॉडल शामिल
अक्टूबर में कई नए मॉडल मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इस लिस्ट में महिंद्रा, निसान, स्कोडा, सिट्रोन और मिनी जैसी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं।
By : ऑटोमोबाइल डेस्क
Updated On 2025-10-01 21:07:00 IST
इस महीने बाजार में आ रहीं ये 6 नई कार
New Car Launches and Unveils in October 2025: अक्टूबर में कई नए मॉडल मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इस लिस्ट में महिंद्रा, निसान, स्कोडा, सिट्रोन और मिनी जैसी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। इनमें से कई कारों की टेस्टिंग पिछले कई महीनों से चल रही है। दूसरी तरफ, फेस्टिव सीजन के मौके पर GST में कटौती से कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यदि आप इस महीने नई कार लेने की सोच रहे हैं तब एक बार इन सभी 6 मॉडल को देख लीजिए।
1. 2025 महिंद्रा थार
- महिंद्रा थार 3-डोर लॉन्च करने वाली है। अभी कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
- उम्मीद है कि महीने के शुरुआत में कीमतों का खुलासा हो जाएगा। इसमें कई नए अपडेट के साथ की प्रमुख फीचर्स भी मिलेंगे।
- थार में नई ग्रिल, डुअल-टोन फ्रंट और रियर बंपर, फ्रंट आर्मरेस्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कप होल्डर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
2. 2025 महिंद्रा बोलेरो/बोलेरो नियो
- डीलरशिप से मिले फोटोज से इन SUV में बड़े बदलावों की पुष्टि हुई है। अभी ऑफिशियली टाइम लाइन का खुलासा नहीं किया गया है।
- बोलेरो नियो में ग्राहकों को अब नई ग्रिल, नया एयर डैम, नए एलॉय व्हील, ब्लैक और ब्राउन कलर का इंटीरियर थीम देखने को मिलेगी।
- नियो में नई फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, फॉग लाइट, 10.25-इंच टचस्क्रीन यूनिट और अन्य फीचर्स भी ग्राहकों को दिए जाएंगे।
3. सिट्रोन एयरक्रॉस X
- C3 और बेसाल्ट के लिए 'X' वर्जन के रूप में अपडेट पेश करने के बाद, कंपनी एयरक्रॉस SUV के लिए भी ऐसा देगी।
- कंपनी द्वारा जारी टीजर से साफ हुआ है कि इसमें नए फीचर्स के साथ स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल से ही लिए जाएंगे।
- इसमें नया ग्रीन पेंट ऑप्शन, ऑल-LED लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, नया अपहोल्स्ट्री, AI वॉइस असिस्टेंट, 360-डिग्री कैमरा मिलेगा।
4. निसान C-SUV
- इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह टेरानो को रिप्लेस करके 7 अक्टूबर को पेश की जाएगी।
- इसमें नई पीढ़ी की रेनो डस्टर जैसी खूबियां होंगी। इस अपकमिंग मॉडल के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं।
- स्पाई फोटोज से कुछ डिटेल सामने आई हैं। इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस से होगा।
5. मिनी कंट्रीमैन JCW
- इस कार की कीमतों का एलान 14 अक्टूबर को किया जाएगा। कंपी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
- इसे आधिकारिक वेबसाइट या कंपनी द्वारा देश में ऑपरेटेड 11 डीलरशिप के जरिए बुक किया जा सकता है।
- नई कंट्रीमैन JCW में 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा जो 7-स्पीड DCT यूनिट मिलती है।
- कंपनी का दावा है कि यह 5.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
6. स्कोडा ऑक्टेविया RS
- कंपनी ऑक्टेविया RS को वापस लाकर भारतीय बाजार में 25 साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रही है।
- इसकी कीमत की घोषणा 17 अक्टूबर, 2025 को होगी। वहीं, इसकी सिर्फ 100 यूनिट ही देश में बेची जाएंगी।
- इस कार में 2.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा मलेगा, जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
(मंजू कुमारी)