Hyundai Sales: सिंतबर में कंपनी ने तोड़ दिया 33 महीने का रिकॉर्ड, क्रेटा ने रिकॉर्ड सेल्स के साथ मार ली बाजी
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने सितंबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल्स दर्ज की है।
क्रेटा ने रिकॉर्ड सेल्स के साथ मार ली बाजी
Hyundai Sales Sep 2025 Creta Hits All Time High: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने सितंबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल्स दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने 70,347 यूनिट बेचीं। ये सितंबर 2024 की 64,201 यूनिट की तुलना में 10% की ग्रोथ है। इसमें 51,547 घरेलू बिक्री और 18,800 एक्सपोर्ट शामिल हैं। नई GST 2.0 का फायदा हुंडई को मिला है। कंपनी के लिए उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार क्रेटा रही, जिसकी 18,861 यूनिट बिकीं।
क्रेटा के अवाला कंपनी के लिए दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वेन्यू रही। इसकी 11,484 यूनिट बिकीं। ये वेन्यू का पिछले 20 महीने में सबसे शानदार परफॉर्मेंस भी है। चलिए एक बार कंपनी की कुछ सेल्स डेटा पर नजर डालते हैं।
- घरेलू बिक्री की बात करें तो सितंबर 2024 में 51,547 यूनिट बिकी थीं, जो सितंबर 2025 में 51,101 यूनिट हो गईं। यानी इसे 0.87% की सालाना ग्रोथ मिली।
- निर्यात की बात करें तो सितंबर 2024 में 18,800 यूनिट बिकी थीं, जो सितंबर 2025 में 13,100 यूनिट हो गईं। यानी इसे 43.51% की सालाना ग्रोथ मिली।
- इस तरह कंपनी की कुल बिक्री सितंबर 2024 में 70,347 यूनिट की रही थी, जबकि सितंबर 2025 में आंकड़ा बढ़कर 64,201 यूनिट का हो गया। यानी इसे 9.57% सालान ग्रोथ मिली।
हुंडई की मासिक सेल्स में भी सुधार हुआ, घरेलू बिक्री अगस्त 2025 में 44,001 यूनिट से बढ़कर सितंबर 2025 में 51,547 यूनिट (17.15%) हो गई। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) बनाम वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) की बात करें तो Q2 FY26 में घरेलू बिक्री 1,39,521 यूनिट की रही। जो 6.76% की डिग्रोथ के साथ Q2 FY25 में 1,49,639 यूनिट की रही।
Q2 FY26 में एक्सपोर्ट 51,400 यूनिट की रही। जो 21.51% की ग्रोथ के साथ Q2 FY25 में 42,300 यूनिट की रही। इस तरह Q2 FY26 में कुल बिक्री 1,90,921 यूनिट की रही। जो 0.53% की डिग्रोथ के साथ Q2 FY25 में 1,91,939 यूनिट की रही। कुल मिलाकर फेस्टिव सीजन और GST कटौती का फायदा इस महीने ग्राहकों ने जमकर उठाया है। जो इस महीने भी जारी रहने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)