Honda Activa: इस स्कूटर ने 3.5 करोड़ यूनिट की बिक्री का माइलस्टोन बनाया, 2001 में शुरू हुआ था सफर

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के एक्टिवा स्कूटर ने भारतीय बाजार में 3.5 करोड़ यूनिट की बिक्री का माइलस्टोन सेट कर लिया है।

Updated On 2025-10-29 17:01:00 IST

इस स्कूटर ने 3.5 करोड़ यूनिट की बिक्री का माइलस्टोन बनाया

Honda Activa Scooter Crosses 3.5 Crore Sales In India: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के एक्टिवा स्कूटर ने भारतीय बाजार में 3.5 करोड़ यूनिट की बिक्री का माइलस्टोन सेट कर लिया है। इस स्कूटर की बिक्री 2001 में शुरू हुई थी। यानी इस माइलस्टोन को उसने 24 सालों में पार कर लिया। एक्टिवा के देश के अंदर कई मॉडल बेचे जाते हैं, इसमें एक्टिवा 110, एक्टिवा 125 और एक्टिवा-i शामिल हैं। अब इस स्कूटर को इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीद सकते हैं।

एक्टिवा स्कूटर का भारत में सफर

  • HMSI की ग्रोथ में एक्टिवा ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है और भारतीय दोपहिया बाजार में ब्रांड की मजबूत मौजूदगी को बढ़ाया है।
  • एक्टिवा की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि होंडा भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझकर लगातार अपडेट किया है।
  • 2015 में इसने 10 मिलियन, 2018 में 20 मिलियन और अब 2025 में 35 मिलियन की बिक्री का सफर पूरा कर लिया है।
  • कंपनी ने सालों से इस स्कूटर ने टेक्नोलॉजी और ग्राहक एक्सपीरियंस में जरूरी बदलाव किए हैं। जिससे ये आज भी पसंद किया जाता है।
  • कंपनी ने अगस्त 2025 में एक्टिवा और एक्टिवा 125 के एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किए, जो इस स्कूटर को एक नया अंदाज देते हैं।

बड़े डीलर नेटवर्क का मिल रहा फायदा

  • HMSI का डीलर नेटवर्क पूरे भारत में मजबूती से फैला हुआ है, जिससे एक्टिवा चलाने वालों को बिक्री और सेवा की आसान सुविधा मिलती है।
  • इसी वजह से यह स्कूटर हर उम्र और हर इलाके में लोगों की पसंद बन गया है। एक्टिवा के अलावा, 110cc और 125cc में DIO भी शामिल है।
  • मोटरसाइकिल कैटेगरी में कंपनी के पास 100-110cc में शाइन 100, शाइन 100 DX और लिवो 125cc में शाइन 125, SP125 शामिल है।
  • वहीं, CB125 हॉर्नेट 160cc में यूनिकॉर्न और SP 160 और 180-200cc में Hornet 2.0 और NX200 जैसे दमदार विकल्प मौजूद हैं।

ईवी सेगमेंट में भी हुई एंट्री

  • HMSI ने बिजली से चलने वाले वाहनों की दुनिया में एक्टिवा ई: और QC1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ कदम रखा है।
  • कंपनी 'बिगविंग टॉपलाइन' शोरूम जो 200 से 1800cc तक बाइक रेंज और 'बिगविंग' 200 से 500cc वाली बाइक्स बेचती है।
  • कंपनी की बाइक रेंज में कई दमदार मॉडल शामिल हैं। इसमें नई CB350, हाइनेस CB350, CB350C, CB350RS, CB300F है।
  • वहीं, CB300R, NX500, CB650R, CBR650R, XL750 Translp, Rebel 500, CB750 Hornet, X-DV, Hornet 1000 SP भी है।
  • जबकि, CBR1000RR-R Fireblade और Gold Wing Tour के साथ Hornet 2.0 और NX200 अब बिगविंग शोरूम से ही मिल रही हैं।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News