Hero Xpulse 210: इस धांसू मोटरसाइकिल का डकार एडिशन हुआ लॉन्च, हर रास्ते पर सरपट दौड़ेगी बाइक

हीरो मोटोकॉर्प एक्सपल्स 210 डकार एडिशन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। दरअसल, कंपनी ने EICMA 2025 में इस एडिशन से पर्दा उठाया है।

Updated On 2025-11-05 19:59:00 IST

Hero Xpulse 210 Dakar Edition Unveiled: हीरो मोटोकॉर्प एक्सपल्स 210 डकार एडिशन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। दरअसल, कंपनी ने EICMA 2025 में इस एडिशन से पर्दा उठाया है। खास बात ये है कि कंपनी ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी एक्सपल्स 210 मोटरसाइकिल का रैली एडिशन पेश किया था, जो बेस वैरिएंट पर आधारित था। हालांकि, कंपनी ने एक्सपल्स 210 रैली एडिशन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की थी। जबकि इसके डकार एडिशन को लॉन्च कर दिया गया।

एक्सपल्स 210 डकार एडिशन की खास बातें

  • हीरो एक्सपल्स 210 डकार एडिशन पहले से ही शानदार एक्सपल्स 210 का एक बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड है। इस मामले में ज्यादा ट्रैवल और बढ़ी हुई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ अपग्रेडेड सस्पेंशन मिलता है, जो ऑफ-रोड पर ज्यादा कैपेसिटी देता है।
  • सस्पेंशन अब एडजस्टेबल भी है, जिसमें आसानी से कंप्रेशन और रिबाउंड सेटिंग्स की जा सकती हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस को बढ़ाने में मैक्सिस नॉबी टायर्स भी मदद करते हैं, जो ऑफ-रोड पर ढीली सतहों पर बेहतरीन ग्रिप और ट्रैक्शन देते हैं।
  • कंपनी डुअल-पर्पस टायर्स को एक ऑप्शन के तौर पर दे सकती है। इसकी सीट स्टॉक वाली सीट जैसी ही दिखती है, लेकिन कोई भी रैली एडिशन सीट ले सकता है। इसमें एक लंबा साइड स्टैंड भी होगा। भारत में इसका लॉन्च जल्द ही होगा।

एक्सपल्स 210 डकार एडिशन का इंजन

इस मोटरसाइकिल में मौजूदा मॉडल जैसा ही 210cc सिंगल-सिलेंडर DOHC 4V/cyl लिक्विड कूल्ड इंजन होगा, जो लगभग 24.2 bhp की पीक पावर और 20.7 Nm का पीक टॉर्क देगा। साथ में स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स होगा। दोनों तरफ डिस्क ब्रेक सेटअप, डुअल-चैनल ABS, ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरे फीचर्स भी होंगे। अपने डिजाइन और बल्की लुक के चलते ये रॉयल एनफील्ड हिमालयन को टक्कर दे सकती है।

पवन मुंजाल ने उठाया पर्दा

हीरो मोटोकॉर्प के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, पवन मुंजाल ने EICMA 2025 में एक्सपल्स 210 डकार एडिशन को पेश किया। उन्होंने कहा एक्सपल्स 210 डकार एडिशन काफी समय से आने वाला था और भारत में ऑफ-रोड मोटरसाइकिलिंग के शौकीन लोग एक्सपल्स 210 के इस हार्डकोर वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी का डकार DNA इस मोटरसाइकिल में भी आया है। इसमें भी एक्सपल्स 200 प्रो वैरिएंट की तरह ही व्हाइट, रेड और ब्लैक कलर स्कीम दी गई है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News