EV Sales October: महीनेभर पहले आई कंपनी को मिली 2083% की ग्रोथ; इसने टाटा, महिंद्रा, MG को चौंकाया
अक्टूबर में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में एक बार फिर टाटा मोटर्स देश की नंबर-1 कंपनी बनकर सामने आई।
By : ऑटोमोबाइल डेस्क
Updated On 2025-11-05 19:57:00 IST
इलेक्ट्रिक फोर व्हील सेल्स
EV sales October 2025 Tata Motors Lead Segment: अक्टूबर में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में एक बार फिर टाटा मोटर्स देश की नंबर-1 कंपनी बनकर सामने आई। टाटा के लिए राहत की खबर ये है कि दूसरे नंबर पर रहने वाली MG मोटर्स से वो काफी आगे रही। पिछले महीने इस सेगमेंट में कुल 17,772 इलेक्ट्रिक कार बिकीं। जबकि महीनेभर पहले यानी सितंबर में ये आंकड़ा 16,354 यूनिट का था। यानी मंथली आधार पर 9% की ग्रोथ मिली। बता दें कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों की तेजी से एंट्री हो रही है। जिसके चलते वियतनाम की कंपनी विनफास्ट को भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
- टाटा मोटर्स ने अक्टूबर में 7,116 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 6,634 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 7% की ग्रोथ मिली।
- JSW MG मोटर इंडिया ने अक्टूबर में 4,497 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 4,159 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 8% की ग्रोथ मिली।
- महिंद्रा ने अक्टूबर में 3,857 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 3,490 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 11% की ग्रोथ मिली।
- किआ ने अक्टूबर में 655 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 528 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 24% की ग्रोथ मिली।
- BYD इंडिया ने अक्टूबर में 560 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 595 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 6% की डिग्रोथ मिली।
- हुंडई ने अक्टूबर में 437 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 364 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 20% की ग्रोथ मिली।
- BMW इंडिया ने अक्टूबर में 303 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 333 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 9% की डिग्रोथ मिली।
- विनफास्ट ने अक्टूबर में 131 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 6 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 2083% की ग्रोथ मिली।
- मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अक्टूबर में 90 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 108 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 17% की डिग्रोथ मिली।
- सिट्रोन ने अक्टूबर में 52 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 37 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 41% की ग्रोथ मिली।
- टेस्ला इंडिया ने अक्टूबर में 40 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 69 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 42% की डिग्रोथ मिली।
- वोल्वो इंडिया ने अक्टूबर में 20 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 24 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 17% की डिग्रोथ मिली।
- पोर्श ने अक्टूबर में 13 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 6 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 117% की ग्रोथ मिली।
- रोल्स-रॉयस ने अक्टूबर में 0 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 1 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। उसे 100% की डिग्रोथ मिली।
- ऑडी ने अक्टूबर में 1 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। सितंबर में कंपनी ने 0 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं।
(मंजू कुमारी)