EV Range: भारत में बिक रहे 5 दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी फुल चार्ज करने पर देते है लंबी रेंज
एथर 450X में 3.7 kWh की बैटरी मिलती है, जो 150 किमी तक की प्रमाणित रेंज देती है। ओला S1 प्रो 195 किमी की रेंज ऑफर करता है, जबकि हीरो विडा V1 प्रो में बैटरी स्वैपिंग फीचर मिल रहा है।
एथर 450X में 3.7 kWh की बैटरी मिलती है, जो 150 किमी तक की प्रमाणित रेंज देती है।
EV Range: मार्केट में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियां अपनी स्कूटर्स की रेंज को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन असल में ग्राहकों को अक्सर उम्मीद से कम रेंज मिलती है। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जानकारी दी जा रही है, जो एक बार फुल चार्ज होकर लंबी रेंज देने में सक्षम हैं।
एथर 450X
एथर 450X में 3.7 kWh की बैटरी मिलती है, जो 150 किमी तक की प्रमाणित रेंज देती है। इसमें 6.4 kW पावर आउटपुट वाली PMS मोटर दी गई है, जिससे यह स्कूटर केवल 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसका 3.7 kWh वेरिएंट 5 घंटे 45 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है और यह 6 रंगों में उपलब्ध है।
हीरो विडा V1 प्रो
हीरो विडा V1 प्रो में बैटरी स्वैपिंग फीचर दिया गया है। V1 Plus और V1 Pro दोनों ही रिमूवेबल बैटरियों के साथ आते हैं। V1 Pro में 3.94 kWh की बैटरी मिलती है, जिसे 0 से 80% तक चार्ज करने में 6 घंटे लगते हैं। यह स्कूटर 165 किमी की रेंज और 6 kW पावर आउटपुट देने वाली PMS मोटर के साथ आता है।
सिंपल वन
सिंपल एनर्जी का सिंपल वन फिक्स्ड और रिमूवेबल बैटरी सेटअप के साथ आता है। कुल बैटरी क्षमता 5 kWh है, जिसे 0 से 80% तक चार्ज करने में 4 घंटे 40 मिनट लगते हैं। इसमें 8.5 kW पावर देने वाली PMS मोटर लगी है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 212 किमी की रेंज देता है, जो वर्तमान समय में सबसे ज्यादा है।
ओला S1 प्रो
ओला S1 प्रो 195 किमी की रेंज ऑफर करता है। इसमें 11 kW पावर आउटपुट वाली मिड-ड्राइव IPM मोटर मिलती है, जो हाइपर मोड में सिर्फ 2.6 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी 4 kWh बैटरी (8 साल की वारंटी के साथ) को फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे लगते हैं।
एथर रिज़्टा
एथर रिज़्टा तीन वेरिएंट में आती है, जिसमें टॉप मॉडल 3.7 kWh बैटरी के साथ 159 किमी की रेंज देता है। इसमें 4.3 kW पावर आउटपुट वाली PMS मोटर लगी है, जो 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करती है। 3.7 kWh वेरिएंट को 0 से 80% तक चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। यह 7 रंगों में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.45 लाख है।
(मंजू कुमारी)