Toyota Land Cruiser FJ: कंपनी ला रही अपनी दमदार SUV का बेबी मॉडल, 30 अक्टूबर को होने वाली है पेश
टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने एकदम नई लैंड क्रूजर FJ से पर्दा उठा दिया है। ये लैंड क्रूजर लाइन-अप का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल है। इसे बेबी लैंड क्रूजर कहा जा रहा है।
कंपनी ला रही अपनी दमदार SUV
All New Toyota Land Cruiser FJ Revealed: टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने एकदम नई लैंड क्रूजर FJ से पर्दा उठा दिया है। ये लैंड क्रूजर लाइन-अप का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल है। इसे बेबी लैंड क्रूजर कहा जा रहा है। टोयोटा 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपने बूथ पर लैंड क्रूजर FJ का ऑफिशिली पेश करेगी। ये पॉपुलर लैंड क्रूजर नेमप्लेट की यह नई कार 2026 के मध्य में जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। बाद में दुनिया के दूसरे बाजारों में भी। FJ क्रूजर, LC 250 सीरीज से नीचे रखा है।
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ का एक्सटीरियर और इंटीरियर
- इसका बॉक्सी डिजाइन है, जो LC लाइन-अप में लेटेस्ट मॉडल जैसा है। फ्रंट में एक छोटी रेक्टेंगुलर ग्रिल है जिसके दोनों ओर C-शार्प्ड DRLs वाले LED हेडलैंप दिए हैं।
- बाजार और एरिया के आधार पर ब्रांड के कस्टमाइजेशन पैकेज के हिस्से के रूप में क्लासिक गोल हेडलैंप का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा। नई SUV में बड़े फ्रंट और रियर बंपर हैं।
- साइड में इसमें एक उभरी हुई शोल्डर लाइन और मजबूत साइड बॉडी क्लैडिंग के साथ-साथ ब्लैक-आउट रूफ रेल्स हैं। पीछे की तरफ टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और वर्टिकल स्टैक्ड टेल लैंप्स दिए हैं।
- इसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ काफी फंक्शनल लगता है। ऑफ-रोड हार्डवेयर के कंट्रोल सेंटर कंसोल पर स्थित हैं।
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ का डायमेंशन
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ के डायमेंशन की बात करें तो, लैंड क्रूजर FJ 4,575 mm लंबी, 1,855 mm चौड़ी और 1,960 mm ऊंची है, जिसका व्हीलबेस 2,580 mm है। इसका व्हीलबेस लैंड क्रूजर 250 सीरीज से 270 mm छोटा है।
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ का इंजन
कंपनी ने अभी तक इस SUV के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। टोयोटा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लैंड क्रूजर FJ में 2.7-लीटर 2TR-FE चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 161 bhp का पावर और 246 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। यह 6-स्पीड सुपर ECT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। ये सभी व्हील को पावर देता है।
(मंजू कुमारी)