Renault Duster: भारतीय बाजार में एक बार अपनी धाक जमाने आ रही ये SUV, 26 जनवरी को होगी ग्रैंड एंट्री

भारतीय बाजार में एक बार फिर रेनो डस्टर की एंट्री होने वाली है। 2026 रेनो डस्टर 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च की जाएगी।

Updated On 2025-10-28 20:47:00 IST

26 जनवरी को लॉन्च होगी नई डस्टर

2026 Renault Duster India Launch 26th January 2026: भारतीय बाजार में एक बार फिर रेनो डस्टर की एंट्री होने वाली है। 2026 रेनो डस्टर 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च की जाएगी। भारतीय बाजार में पहली बार डस्टर को 2012 में लॉन्च किया गया था। ये SUV भारतीय बाजार में वापसी करने के साथ सिड साइज SUV सेगमेंट में कई मॉडल के लिए चुनौती पेश करेगी। खासकर इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस जैसी SUVs से होगा।

2026 रेनो डस्टर एक्सटीरियर

  • 2026 रेनो डस्टर के एक्सटीरियर में कई चेंजेस दिखाई दे रहे हैं। खास तौर से इसका फ्रंट पूरी तरह अलग दिख रहा है।
  • ग्लोबल मॉडल में रेनो बैजिंग के साथ ग्रिल लगाई गई है। ये पारंपरिक रोम्बस प्रतीक की जगह लेता है।
  • इन कॉस्मेटिक चेंजेस के बावजूद डस्टर के डायमेंशन दमदार नजर आ रहा है। इसकी लंबाई 4343mm और व्हीलबेस 2657mm है।

2026 रेनो डस्टर इंटीरियर

  • 2025 रेनो डस्टर अपने रोमानियाई समकक्ष, डेसिया डस्टर को बारीकी से हाईलाइट करता है। केवल स्टीयरिंग व्हील दोनों को अलग करते हैं।
  • हाई ट्रिम में एक एडवांस्ड 7-इंच वर्चुअल डैशबोर्ड और एक 10.1-इंच टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम दिया है, जो फ्रंट पैनल से ऊपर उठता है।
  • टैबलेट और सेंटर कंसोल का ड्राइवर-सेंट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। इसमें लेवल 2 ADAS भी मिलने की उम्मीद है।
  • इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक 360-डिग्री कैमरा भी मिलेगा।

2026 रेनो डस्टर इंजन

  • ग्लोबल मार्केट में ये मल्टी इंजन ऑप्शन में मिलती है। इसका थ्री-सिलेंडर 1.0 TCe इंजन 100 hp प्रदान करता है और गैसोलीन पर चलता है।
  • इसमें 1.2 TCe गैसोलीन टर्बो 3 सिलेंडर इंजन के साथ एक माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन होगा, जो 130 हॉर्स पावर जनरेट करता है।
  • ये एक 48-वोल्ट स्टार्टर-जनरेटर उपलब्ध होगा, जो विशेष रूप से ऑल-व्हील ड्राइव की पेशकश करेगा।
  • टॉप रेंज में ई-टेक हाइब्रिड वैरिएंट होगा, जिसमें चार-सिलेंडर 1.6 इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है, ये 140 hp का पावर देगा।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News