Upcoming SUV: भारत में लॉन्च होंगी टाटा, मारुति, हुंडई और रेनो की ये गाड़ियां, जानें डिटेल

वर्तमान समय में ऑटो सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी का कहना है कि अगले 5 साल में भारतीय ऑटो मार्केट दुनिया का नंबर 1 बन सकता है।

Updated On 2025-08-21 19:35:00 IST

Upcoming SUV: कार खरीदने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट है। अगर आप अभी तक कार नहीं खरीद पाए हैं, तो आने वाले महीनों में कई नए विकल्प आपके सामने होंगे। मारुति, Hyundai, Renault जैसी बड़ी कंपनियां नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें से कुछ मॉडल फैमिली कार होंगे तो कुछ कॉम्पैक्ट एसयूवी। खास बात यह है कि सभी गाड़ियां दमदार फीचर्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। मौजूदा समय में ऑटो सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और अगले 5 सालों में भारतीय ऑटो बाजार दुनिया में शीर्ष पर होगा।

इसी वजह से कंपनियां लगातार नए प्रोडक्ट्स पेश कर रही हैं। हाल ही में Mahindra ने अपना नया प्लेटफॉर्म और 4 कॉन्सेप्ट कारें पेश कीं, जिन्हें 2027 तक लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं आने वाले समय में कौन-सी कारें बाजार में धूम मचा सकती हैं।

Tata Sierra

Tata Motors जल्द ही Tata Sierra को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने Harrier.ev पेश की थी और अब Sierra की बारी है। यह मॉडल इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में इस कार की झलक दिखाई गई थी। इसका मुकाबला सीधे Hyundai Creta से होगा।

Maruti e Vitara

Maruti e Vitara को भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले ही सामने आ चुके हैं। इसमें 49kWh और 61kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे, जो सिंगल चार्ज पर करीब 500 किमी की रेंज देंगे। इसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

Maruti Suzuki Escudo

मारुति 3 सितंबर को एक नई मिड-साइज एसयूवी लॉन्च कर सकती है, जिसे फिलहाल Maruti Suzuki Escudo कहा जा रहा है। यह Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन की जाएगी और e Vitara के प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसका इंटरनल कोडनेम Y17 है।

Renault Kiger Facelift

रेनो Kiger Facelift को 24 अगस्त 2025 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर्स, LED हेडलैंप्स, नया लोगो और एलॉय व्हील मिलेंगे। इंटीरियर में भी ताज़गी देखने को मिलेगी।

VinFast VF6 और VF7

वियतनाम की कंपनी VinFast भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। कंपनी ने 23 शहरों में 32 डीलरशिप के साथ करार किया है और अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी शुरू कर दिया है। जल्द ही इसकी दो इलेक्ट्रिक SUVs—VF6 और VF7 लॉन्च होंगी।

VF7: प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी, जिसमें Level-2 ADAS, बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनारॉमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स होंगे।

VF6: फैमिली-फ्रेंडली ईवी, जिसमें आरामदायक इंटीरियर, ADAS, पैनारॉमिक सनरूफ और मॉडर्न इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।

Hyundai Venue Facelift

इस हफ्ते Hyundai अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Venue Facelift लॉन्च कर सकती है। 2019 में आए इसके पहले वर्ज़न के बाद अब इसमें फुल अपडेट मिलने वाला है। इंजन वही रहेगा, लेकिन डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव किए जाएंगे।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News