Affordable Cars: नवरात्रि पर कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये रही देश की 10 सबसे सस्ती कारें

भारतीय बाजार में आजकल टाटा पंच, रेनो क्विड, ऑल्टो K10 जैसी बजट-फ्रेंडली छोटी SUV सेगमेंट की कारें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

Updated On 2025-09-28 19:00:00 IST

 पेट्रोल वेरिएंट की माइलेज 25.3 kmpl तक मिलती है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

Affordable Cars: त्योहारों का मौसम नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। खासकर नवरात्रि पर कारों की बिक्री तेज़ी से बढ़ जाती है। इस बार जीएसटी घटने के बाद कारों के दामों में आई भारी गिरावट ने ग्राहकों की खुशियां और बढ़ा दी हैं। शोरूम्स में भीड़ उमड़ पड़ी है और अगर आप भी बजट में नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं। यहां हम आपको बता रहे हैं देश में उपलब्ध 10 सबसे किफायती कारों के बारे में, जिन्हें मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, रेनो और सिट्रोएन जैसी कंपनियां पेश करती हैं।

1. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹3.50 लाख है। इसे पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट की माइलेज 25.3 kmpl तक मिलती है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

2. मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹3.70 लाख रखी गई है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में यह कार 24.9 kmpl तक का माइलेज देती है, जो इसे किफायती विकल्प बनाता है।

3. रेनो क्विड (Renault Kwid)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹4.30 लाख है। इसमें पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 22.3 kmpl तक का माइलेज प्रदान करता है।

4. मारुति सुजुकी सिलेरियो (Maruti Suzuki Celerio)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹4.70 लाख है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है और माइलेज के साथ-साथ फीचर्स में भी बेहतर विकल्प प्रदान करती है।

5. सिट्रोएन सी3 (Citroen C3)

सिट्रोएन सी3 (Citroen C3) की शुरुआती कीमत ₹4.80 लाख है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 19.3 kmpl तक है।

6. मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹4.99 लाख है। इसे पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में यह कार 25.19 kmpl तक का माइलेज देती है।

7. मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco)

8. हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस (Hyundai Grand i10 Nios)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹5.47 लाख है। इसे पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है, और पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18 kmpl तक है।

9. टाटा पंच (Tata Punch)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹5.50 लाख है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, और पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 20.09 kmpl तक है।

10. टाटा टियागो (Tata Tiago)

इस कार की शुरुआती कीमत ₹4.57 लाख है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, और पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 19.01 kmpl तक है। अगर आप ₹3.5 लाख से ₹5.5 लाख के बजट में कार लेना चाहते हैं, तो आपके पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News