Kawasaki KLX 230 Price: कावासाकी ने ₹1.30 लाख घटा दी बाइक की कीमत! अब इतने में उपलब्ध

Kawasaki ने अपनी लोकप्रिय KLX 230 बाइक की कीमत में ₹1.30 लाख तक कटौती की है। अब यह डुअल-स्पोर्ट बाइक ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगी। जानें नए बदलाव और फीचर्स।

Updated On 2025-08-13 16:45:00 IST

Kawasaki KLX 230 Bike

Kawasaki KLX 230 Price Drop: टू व्हीलर निर्माता कंपनी Kawasaki ने अपनी लोकप्रिय डुअल-स्पोर्ट बाइक KLX 230 की कीमत में भारी कटौती की है। पहले इसकी कीमत ₹3.30 लाख थी, लेकिन अब 2026 मॉडल की कीमत घटाकर ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) कर दी गई है। यह कटौती भारत में बाइक के लोकल प्रोडक्शन शुरू होने के चलते संभव हुई है, क्योंकि पहले इसे CKD (Completely Knocked Down) के रूप में बेचा जा रहा था।

नए बदलाव और डिजाइन अपडेट

Kawasaki KLX 230 के 2026 मॉडल में कुछ अहम कॉस्मेटिक और तकनीकी बदलाव किए गए हैं। बाइक में नए डेकल्स जोड़े गए हैं, जिससे इसका लुक और भी फ्रेश दिखाई देता है, हालांकि कलर ऑप्शंस पहले जैसे ही हैं – Lime Green और Battle Gray। सस्पेंशन सेटअप अब ज्यादा स्टिफ़ कर दिया गया है, जिसके चलते फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल 20mm और रियर ट्रैवल 27mm कम हो गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस भी 10mm घटकर 255mm रह गया है, जो फिर भी ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार है। सीट हाइट पहले की तरह 880mm पर बनी हुई है। ब्रेकिंग सिस्टम में सुधार करते हुए फ्रंट डिस्क का साइज 290mm और रियर का 230mm कर दिया गया है। फीचर्स के मामले में अब इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं दी गई है, रियर ABS को भी हटा दिया गया है, जबकि फ्रंट ABS को स्विचेबल रखा गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बाइक में वही 233cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 17.8bhp पावर और 18.3Nm टॉर्क देता है। यह इंजन लो और मिड-रेंज टॉर्क में बेहतर है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए उपयुक्त है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

Hero Xpulse 210 से टक्कर

KLX 230 हमेशा से ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार मानी जाती है, लेकिन इसकी अधिक कीमतें ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। अब नए दाम इसे अपने प्रतिद्वंद्वी Hero Xpulse 210 (₹1.76 लाख – ₹1.86 लाख) के काफी करीब ले आते हैं, जिससे इसके खरीदारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News