Logo
election banner
Rajasthan suicide case: भवानी मंडी में एक महिला दो बच्चों के साथ फंदे पर लटक गई। जिसमें दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महिला का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

Rajasthan suicide case: भवानी मंडी में एक महिला दो बच्चों के साथ फंदे पर लटक गई। जिसमें दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महिला का गंभीर हालत में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक पति की प्रताड़न से तंग आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। 

यह घटना भंवानीमंडी के ग्राम डोलिया खेड़ी की है। घटना की जानकारी लगते ही पड़ोसियों ने तीनों को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला के भाई राकेश के मुताबिक मेरी बहन के साथ जीजा ईश्वर आए दिन मारपीट करता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। वह काफी दिन से तनाव में रह रही थी। 

महिला का पति हुआ फरार
महिला पूजा (30) के साथ शुक्रवार को भी पति ईश्वर ने शराब के नशे में मारपीट की थी। जिसके बाद महिला कमरे में अपने बेटे किट्टू (4) और बेटी अंकिता (2) के साथ खुद फंदे पर लटक गई। इस दौरान घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। वहां से निकल रहे एक पड़ोसी की घर पर नजर पड़ी तो वह दंग रह गया। इसकी सूचना पति को दी, तो वह फरार हो गया।

पुलिस ने बताया
इस मामले में DSP प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि राकेश पुत्र दूल्हे सिंह बंजारा जो महिला का भाई है। उसने थाने आकर रिपोर्ट दी है। भाई ने बताया कि सात साल पहले डोलिया खेड़ी गांव के ईश्वर पुत्र मांगीलाल से उसकी बहन की शादी हुई थी। तब से लगातार ईश्वर बहन के साथ नशे में मारपीट करता था।

महिला के भाई ने बताया
महिला के भाई ने बताया कि ईश्वर कंबल बेचने का काम करता है। बुधवार को मैं बहन के ससुराल उसे बुलाने गया था। लेकिन बहन को मेरे साथ आने दिया। इसके बाद शुक्रवार शाम 6 बजे ग्रामीणों से हमें सूचना मिली कि बहन अपने बच्चों के साथ फंदे पर लटक गई। जिसकी शिकायत पुलिस से की है।

jindal steel Ad
5379487