Rajasthan Weather 2024: राजस्थान में झमाझम बारिश के साथ होगी मानसून की जबरदस्त एंट्री, IMD का अलर्ट

Rajasthan Weather
X
Rajasthan Weather
Monsoon 2024: राजस्थान में मानसून 25 जून तक दस्तक देगा। केरल तट पर इस बार मानसून 5 जून तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सामान्य रहेगा।

Monsoon 2024: राजस्थान में मानसून 25 जून तक दस्तक देगा। केरल तट पर इस बार मानसून 5 जून तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सामान्य रहेगा। बारिश से उदयपुर की झीलें फिर लबालब हो जाएंगी। हालांकि अभी झीलों की स्थिति बेहतर है। ऐसे में इस बार यदि औसत बारिश भी होती तो झीलों को भरने में अधिक समस्या नहीं होगी।

इन राज्यों में मानसून सक्रिय
मौसम विज्ञानी प्रो. नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अरब सागर व एवं दक्षिणी अंडमान सागर में मानसून के पूर्व की गतिविधियां प्रारंभ हो गई है। इस प्रभाव के कारण पिछले दो दिन से कर्नाटक, केरल व तमिलनाडू के कुछ भागों में मानसून सक्रिय हो रहा है, जो भारतीय मानसून के लिए शुभ संकेत है। वहीं, उदयपुर मेवाड़ सहित पूरे प्रदेश में सामान्य मानसून की उम्मीद है।

मानसून का प्रवेश द्वार कोटा
बता दें, 2023 में मानसून ने राज्य के पांच संभागों में एक साथ धमाकेदार एंट्री की थी। झमाझम बारिश के साथ मानसून ने कोटा व भरतपुर संभाग को पहले पूरी तरह कवर किया। फिर उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग में मानसून सक्रिय हुआ। प्रति वर्ष मौसम अरब सागर से आने वाली हवा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून लेकर आती है, इसी वजह से इसका प्रवेश उदयपुर-कोटा संभाग के रास्ते होता है। मानसून यहीं से पूरे राजस्थान में छा जाता है। राजस्थान में प्रवेश के लिए यह कोटा-झालावाड़ और मेवाड़-वागड़ का मार्ग चुनता है। बांसवाड़ा में मानसून का प्रवेश सबसे पहले होता है। इस कारण इसे मानसून का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story