haribhoomi hindi news
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 3 से 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर। राजस्थान में गर्मी ने अब तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गर्मी कोटा और बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान सबसे ऊंचा दर्ज किया गया।

दिन के साथ अब रात में भी बढ़ी गर्मी
पश्चिमी राजस्थान में अब दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

अगले 3-4 दिन और बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 3 से 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश, फिर निकली धूप
पिछले 24 घंटे में बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा गया। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़, रावलामंडी, घड़साना में हल्की बारिश हुई
सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे दोपहर बाद मौसम साफ होने पर तेज धूप निकली, जिससे तापमान फिर बढ़ गया
 
7