भारतीय सेना ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में ‘अभ्यास ब्रह्मास्त्र’ के तहत अपने आधुनिक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की ताकत और सटीक मारक क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में हेलीकॉप्टरों ने AGM-114 हेलफायर मिसाइल, रॉकेट और गन फायरिंग के जरिए दुश्मन के लक्ष्यों पर सटीक हमला करने की अपनी क्षमता साबित की।
‘हवा में टैंक’ की ताकत दिखी
अपाचे हेलीकॉप्टर, जिन्हें ‘हवा में टैंक’ कहा जाता है, ने दिन और रात दोनों समय सफल फायरिंग कर अपनी ऑपरेशनल क्षमता को साबित किया। अभ्यास के दौरान पायलटों ने सिम्युलेटर ट्रेनिंग, मिशन प्लानिंग और टारगेट एंगेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | The Indian Army showcased the firepower and advanced combat capabilities of its Apache attack helicopters during Exercise Brahmastra at the Pokhran Firing Range.
— ANI (@ANI) April 9, 2026
Also called the ‘tanks in the air’, the advanced helicopters showcased precision… pic.twitter.com/kxnYyk28HL
सेना अधिकारियों ने बताई अहमियत
ब्रिगेडियर पीके सिंह ने कहा कि इस अभ्यास ने हेलीकॉप्टरों की सटीकता और युद्ध क्षमता को साबित किया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक युद्ध में अटैक हेलीकॉप्टर तुरंत फायर सपोर्ट देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | Brigadier PK Singh, Briagde Commander says, "During this firing exercise, our pilots conducted simulator training, mission planning, and target engagement exercises. Our technical team thoroughly inspected the helicopters and weapon systems, making… https://t.co/79G06adc9p pic.twitter.com/Nwpx6svKxS
— ANI (@ANI) April 9, 2026
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | Col Vikrant Sharma, Commanding Officer, Apache 451 Squadron says, "The induction of Apache helicopter in the Indian Army has significantly strengthened the combat effectiveness. The Apache attack helicopters bring with them an overwhelming… https://t.co/79G06adc9p pic.twitter.com/gAXN80tKy5
— ANI (@ANI) April 9, 2026
कर्नल विक्रांत शर्मा के मुताबिक, अपाचे हेलीकॉप्टर के शामिल होने से सेना की युद्ध प्रभावशीलता काफी मजबूत हुई है। इसके उन्नत सेंसर और सटीक मारक क्षमता जटिल युद्धक्षेत्र में भी प्रभावी ऑपरेशन सुनिश्चित करते हैं।
पायलट और तकनीकी टीम का तालमेल
लेफ्टिनेंट कर्नल क्षितिज गोयल ने बताया कि इस अभ्यास में पायलट और तकनीकी टीम ने मिलकर व्यापक तैयारी की। हेलीकॉप्टरों और हथियार प्रणालियों की बारीकी से जांच और सर्विसिंग की गई, जिससे फायरिंग के दौरान उच्च स्तर की सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | Lt Col Kshitiz Goel, Apache AH Pilot says, "From both pilot and maintenance perspective, the preparation has been comprehensive and mission oriented. Aircrew have undergone intensive training, planning, and rehearsal to refine target acquisition… https://t.co/79G06adc9p pic.twitter.com/44DVVvnkmW
— ANI (@ANI) April 9, 2026
भविष्य के युद्ध के लिए तैयार सेना
‘अभ्यास ब्रह्मास्त्र’ के जरिए भारतीय सेना ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह आधुनिक और नेटवर्क-केंद्रित युद्ध के हर चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए पूरी तरह तैयार है।
स्रोत: एएनआई सोशल मीडिया










