haribhoomi hindi news
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है। यानी अब धीरे-धीरे भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है।

राजस्थान में मौसम ने अब पूरी तरह करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से चल रही आंधी-बारिश के थमते ही अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई शहरों में गुरुवार को तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जयपुर, अलवर, उदयपुर, बाड़मेर, पिलानी और कोटा जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी से इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है। यानी अब धीरे-धीरे भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है।

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम था।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 10 और 11 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छा सकते हैं। बाकी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।

आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं।

7