haribhoomi hindi news
संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट नाम के साथ जारी कर दिया है।

UPSC CAPF 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट नाम के साथ जारी कर दिया है। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें सफल उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट दी गई है।

इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि इसका परिणाम 10 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कुल 1826 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अब आगे क्या?
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में शामिल होना होगा। इन टेस्ट्स के आयोजन की जिम्मेदारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को सौंपी गई है।

PST/PET की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी सूचना दी जाएगी।

E-Admit Card और जरूरी दस्तावेज
PST/PET के लिए E-Admit Card ऑनलाइन जारी होगा
उम्मीदवारों को परीक्षा के समय ये दस्तावेज साथ रखने होंगे:

  • E-Admit Card
  • DAF (Detailed Application Form) की हार्ड कॉपी
  • वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

महत्वपूर्ण निर्देश
रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और अन्य जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी
आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवारों के पास 25 मार्च 2025 या उससे पहले जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए
जो उम्मीदवार क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं, उनकी मार्कशीट अंतिम रिजल्ट के बाद वेबसाइट पर 30 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी

संपर्क जानकारी
किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार ITBP के हेल्पलाइन नंबर 011-24369482/83 पर संपर्क कर सकते हैं या comdtrect@itbp.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

यहां देखें लिस्ट -

7