haribhoomi hindi news
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का अंतिम परिणाम (MP Police Constable Final Result 2026 ) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

MP Police Final Result 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का अंतिम परिणाम (MP Police Constable Final Result 2026 ) जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

यह फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा, PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसे सभी चरण पूरे होने के बाद जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

रिजल्ट का लिंक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें MP Police Final Result 2026

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर English/Hindi भाषा का चयन करें
  • अब “Latest News” सेक्शन में Final Result - Police Constable Recruitment Test - 2025 पर क्लिक करें
  • लॉगिन पेज खुलेगा
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

जरूरी सलाह

  • रिजल्ट चेक करने से पहले लॉगिन डिटेल तैयार रखें
  • मेरिट लिस्ट और कटऑफ जरूर देखें
  • आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक नोटिस पढ़ें
     
7