Jaipur Metro Phase 2 Approval: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 8 अप्रैल को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राजस्थान के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्र सरकार ने जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण (Phase-2) को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 41 किलोमीटर लंबा यह नया कॉरिडोर शहर की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगा।
13,037 करोड़ का प्रोजेक्ट और 36 स्टेशन
जयपुर मेट्रो का यह दूसरा चरण नॉर्थ-दक्षिण (North–South) कॉरिडोर होगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक बनाया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 13,037.66 करोड़ रुपये है। इसे राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) द्वारा लागू किया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की 50:50 की हिस्सेदारी होगी। इस रूट पर कुल 36 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।
एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल एरिया से सीधा जुड़ाव
यह नया कॉरिडोर जयपुर के प्रमुख केंद्रों को आपस में जोड़ेगा। इसमें सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए (VKIA), जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे इलाके शामिल हैं। खास बात यह है कि एयरपोर्ट के पास मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। यह फेज-1 के साथ भी इंटरचेंज के जरिए जुड़ेगा, जिससे यात्रियों को पूरे शहर में सफर करना आसान होगा।
#WATCH | Delhi | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Union Cabinet has approved revision in cost and investment in equity for HPCL Rajasthan Refinery Limited (HRRL) (Pachpadra, District - Balotra). Commercial operations of this refinery will start in July 2026. It will… pic.twitter.com/42cjg9nIeG
— ANI (@ANI) April 8, 2026
राजस्थान रिफाइनरी को लेकर भी बड़ा अपडेट
कैबिनेट बैठक में बाड़मेर (बालोतरा) के पचपदरा में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) के बजट और इक्विटी निवेश में संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस रिफाइनरी का कमर्शियल ऑपरेशन जुलाई 2026 में शुरू हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 10,000 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करेगा और इससे भारत की रिफाइनिंग क्षमता में 9 मिलियन मीट्रिक टन सालाना की बढ़ोतरी होगी।
#WATCH | Delhi | On Cabinet decisions, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Cabinet has approved a subsidy package of Rs 41,534 crore under the Nutrient Based Subsidy (NBS) rates for Kharif Season 2026...PM Modi has never let any ups and downs in fertiliser prices affect our… pic.twitter.com/iTYsLhgHZQ
— ANI (@ANI) April 8, 2026
किसानों के लिए खाद पर भारी सब्सिडी
किसानों के हित में फैसला लेते हुए कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2026 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) के तहत 41,534 करोड़ रुपये के सब्सिडी पैकेज को मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय किसानों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा।










