haribhoomi hindi news
मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज यानी सोमवार से प्रदेश में एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से अगले दो दिन कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले दिनों मौसम रहा शांत
पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश का दौर रविवार को कमजोर पड़ गया था। उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्के बादल जरूर नजर आए, लेकिन अधिकांश प्रदेश में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इस दौरान तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई शहरों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा।

इन शहरों में दर्ज हुआ तापमान
पिछले 24 घंटे में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहा।

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 6 अप्रैल से एक्टिव हो रहे इस नए वेदर सिस्टम का असर दोपहर बाद से ही दिखना शुरू हो जाएगा। जैसलमेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

7 अप्रैल को सबसे ज्यादा असर
इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 7 अप्रैल को देखने को मिलेगा, जब पूरे प्रदेश में बादल छा सकते हैं और कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 9 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होने लगेगा और प्रदेश में मौसम फिर से सामान्य यानी ड्राय हो जाएगा।

7