Logo
election banner
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्डकप 2024 के लिए जल्दी टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च हो गई। BCCI ने एक वीडियो जारी कर जर्सी को लॉन्च किया। वीडियो धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शूट किया गया। टीम इंडिया की जर्सी में कंधे पर भगवा रंग है।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्डकप 2024 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस जर्सी में भगवा रंग की झलक दिखी है। कंधे पर भगवा रंग किया गया है। बाकी जगह में ट्रेडिशनल ब्लू रंग ही नजर आ रहा है। जर्सी की लॉन्चिंग धर्मशाला स्टेडियम में हुई। लॉन्चिंग के एक वीडियो में रोहित शर्मा, रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव दिख रहे हैं। हेलीकॉप्टर के माध्यम से जर्सी को लॉन्च किया गया। 

2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्डकप का आगाज हो जाएगा। 11 खिलाड़ी नई जर्सी पहनकर अपना खेल दिखाएंगे। क्रिकेट प्रशंसक मुफदल वोहरा ने टीम इंडिया की वर्ल्डकप जर्सी की एक बहुत छोटी झलक दिखाई है। उन्होंने एक्स पर बहुत जल्द जर्सी लॉन्च होने की खबर दी है। 

टीम इंडिया की जर्सी धर्मशाला में लॉन्च हुई 

INDIA'S T20 WORLD CUP JERSEY LAUNCH IN DHARAMSHALA. 👌🇮🇳

- Rohit, Jadeja, Kuldeep featured in the launch video.

एक्स पोस्ट पर मुफदल वोहरा ने लिखा- India's T20 World Cup jersey is launching soon. पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें हेलीकॉप्टर के थ्रू जर्सी को लॉन्च किया जा रहा है। 

टीम इंडिया के 5 मैचों का शेड्यूल 
भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के साथ खेला जाएगा। इसके बाद वह मैच होगा, जिसका सभी को इंतजार होता है जी हां भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को मैच खेला जाएगा। इंडिया और अमेरिका 12 जून को न्यूयार्क में मैच खेलेगी। टीम इंडिया का चौथा मुकाबला कनाड़ा के साथ होगा। ये सभी मैच न्यूयार्क में खेले जाएंगे।  
 

5379487