Logo
election banner
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में यंग और मिड एज की महिलाएं अक्सर डल स्किन, ड्रायनेस और टैनिंग से परेशान रहती हैं। इनसे निजात पाने के साथ ग्लो बनाए रखने के लिए आप कुछ ईजी होम रेमिडीज अप्लाई कर सकती हैं।

Beauty Care Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में धूप के संपर्क और घर से बाहर धूल-प्रदूषण में रहने से स्किन ड्राय, बेजान और टैन हो सकती है। गर्मी में धूप और पसीने से स्किन ग्लो कम होने लगता है। इस स्थिति में केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से कुछ इंस्टेंट फायदा तो मिल सकता है, लेकिन लंबे समय में नुकसान झेलना पड़ता है। जबकि घरेलू उपायों को आजमाने से मनचाहा रिजल्ट पाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है, वो भी किसी साइड इफेक्ट और ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आप इन होम रेमिडील से मनचाही ग्लोइंग स्किन प्राप्त कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि खोई हुई खूबसूरती को वापस कैस लाएं...

ग्लोइंग स्किन पाने के घरेलू उपाय

  • गर्मी में स्किन पर आइस क्यूब लगाना फायदेमंद होता है। इससे स्किन में अच्छी तरह से ब्लड सर्कुलेशन होता है। अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जाने वाली हैं तो मेकअप से कुछ समय पहले अपने चेहरे पर आइस क्यूब से मसाज करें।
  • इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। स्किन पर आइस क्यूब की मालिश करते समय इसमें अगर मॉयश्चराइज़र की कुछ बूंदें डाल लें तो लंबे समय तक ग्लो बना रहेगा।
  • एक-दो गेंदे के फूलों को पीसकर उसमें दही, चंदन का पावडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को ऑयल फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। 
  • शहद और दही में कुछ बूंदें रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पाने से धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह मॉयश्चराइज भी करेगा। इससे टैनिंग दूर होगी और स्किन पर चमक लौटेगी।
  • गुनगुने दूध में थोड़ा सा चोकर कुछ देर के लिए भिगो दें। अब नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर इसे लगाएं। सूखने पर साफ पानी से धो लें। ऐसा रेग्युलर करने से कॉम्प्लेक्शन निखरेगा।
  • ताजे-कच्चे एवोकैडो के पल्प में एलोवेरा जैल मिलाकर पैक बनाएं। चेहरे पर इसे लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में कई विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के ऑयल्स ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। इससे चेहरा ड्राय और डल नहीं दिखता।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है तो 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगोकर रखें फिर उसका पेस्ट बना लें। इसमें मैश किया हुआ टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगाकर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
  • खीरे और पके पपीते को मैश कर इसमें दही मिलाएं। अब इसमें नीबू का रस डालें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। इससे स्किन टैनिंग दूर होती है।
  • 2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पावडर, शहद, दही, अंडे का सफेद हिस्सा और रोज वॉटर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे आंखों और होंठों के आस-पास का हिस्सा छोड़कर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन पर ग्लो आएगा।
  •  ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जैल और मिल्क पावडर मिक्स कर तैयार पैक को 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। फिर पानी से साफ कर लें। इससे चेहरा खिल उठेगा। 
  • अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो इस सीजन में फ्रूट फेस पैक लगाएं। इसे बनाने के लिए तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या तीबू की रस की कुछ बूंदे मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें। गर्मियों में भी आपकी स्किन ग्लो करेगी।

(नोट- ये सुझाव ब्यूटीशियन एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा दी गई है।)

5379487