Logo
election banner
Apple Health Benefits: सेबफल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियां पास नहीं फटकने देते हैं। आप रोजाना एक सेबफल खाकर खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

Apple Health Benefits: एक सेबफल कई बीमारियों को पास नहीं फटकने देता है। सेबफल में इतने गुण मौजूद हैं कि डॉक्टर भी इस फल को रोज खाने की सलाह देते हैं। लाल-गुलाबी रंग का यह फल हेल्दी होने के साथ काफी टेस्टी भी लगता है। पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करने से लेकर दिल को हेल्दी बनाने तक में सेबफल का अहम रोल होता है। 

आप अगर रोजाना एक सेबफल खाते हैं तो इसके कई बड़े फायदे आपको हासिल हो सकते हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक सेबफल में फाइबर का भंडार है और इसमें फाइटोकेमिकल्स भी पाए जातें हैं जो बीमारियों की रोकथाम करते हैं। 

सेबफल खाने के 5 बड़े फायदे

डाइजेशन - सेबफल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सॉल्यूबल फाइबर और नॉनसॉल्यूबल फाइबर दोनों होता है। सेबफल खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। आप अगर कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो सेबफल इसमें लाभकारी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Strong Bones: बढ़ती उम्र के बाद भी हड्डियां नहीं होंगी कमज़ोर, एक्सपर्ट के बताए 4 टिप्स करें फॉलो, 70 साल में भी दौड़ेंगे

हार्ट हेल्थ - आजकल कम उम्र में ही लोगों को दिल की समस्याएं देखने को मिलने लगी हैं। सेबफल में पाए जाने वाले कंपाउंड हार्ट को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। इस फल को खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिलती है और हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो जाता है। 

फ्री रेडिकल्स से बचाव - सेबफल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर का फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं जो कि गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। सेब में विटामिन सी और क्वेरसेटिन पाया जाता है जो कि क्रोनिक डिजीज में बेहद असरदार होता है। 

हड्डियों की मजबूती - रोजाना एक सेबफल खाकर आप हड्डियों को मजबूती दे सकते हैं। सेबफल में कैल्शियम भी पाया जाता है जो कि बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसमें बोरॉन भी पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए जरूरी तत्व है। 

इसे भी पढ़ें: Makhana Side Effects: पोषण से भरा मखाना बन सकता है मुसीबत, इन समस्याओं में खाएंगे तो फायदे की जगह होगा नुकसान

वजन - सेब हाई फाइबर फूड है जिसे खाने के बाद काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होता है। इसका नियमित सेवन क्रेविंग को घटाता है और इससे वजन को घटाने में भी मदद मिलती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487