Logo
election banner
Desi Ghee Home Remedies: देसी घी का लगभग सभी घरों में खाने में इस्तेमाल किया जाता है। देसी घी के कुछ घरेलू नुस्खे भी बेहद असरदार होते हैं।

Desi Ghee Home Remedies: भारतीय भोजन में देसी घी का विशेष महत्व है। सदियों से खाने में इसका उपयोग किया जाता रहा है। चावल के ऊपर देसी घी डालकर खाना हो या फिर दाल में घी का तड़का, ऐसे ढेरों तरीके हैं जिससे हम खाने में देसी घी का उपयोग करते हैं। देसी घी न सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला होता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से देसी घी घरेलू नुस्खों में भी उपयोग किया जाता है। 

देसी घी के घरेलू नुस्खें आंखों की रोशनी बेहतर बनाने से लेकर पाचन सुधारने तक कई तरह से कारगर होते हैं। आइए जानते हैं देसी घी के ऐसे ही 5 जबरदस्त नुस्खों के बारे में। 

देसी घी के 5 घरेलू नुस्खे

आंखों की रोशनी - गाय के दूध से बने देसी घी का रोजाना एक चम्मच सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले आंखों के ऊपर देसी घी लगाने से भी फायदा मिलता है। 

पाचन में सुधार - आजकल बहुत से लोग पाचन संबंधी समस्याओं से जूझते हैं। देसी घी का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है जो कि आंतों के लिए बेहद उपयोगी होता है। ओनलीमायहेल्थडॉटकॉम के मुताबिक देसी घी यूज करने से पेट की सूजन, आंतों की समस्या में सुधार आता है और डाइजेशन सिस्टम इंप्रूव होता है। 

इसे भी पढ़ें: Avoid Foods in Diabetes: डायबिटीज में 'ज़हर' बन सकती हैं 5 चीजें, खाएंगे तो पछताना पड़ जाएगा

गले में खराश - बहुत से लोगों को सुबह उठने पर गले में खराश महसूस होती है। ये किसी संक्रमण की वजह से हो सकता है। देसी घी का इस्तेमाल गले की खराब में फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच देसी घी में एक चम्मच शहद और कुछ बूंदे अदरक के रस की डालकर मिलाएं। इसमें थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर और चुटकीभर नमक भी मिक्स करें। इसे हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। 

हड्डियों के लिए - आप अगर हड्डियों के वीक होने से परेशान हैं तो देसी घी आपके काम आ सकता है। रोजाना 2 चम्मच देसी घी खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। घुटने के चटकने की आवाज आने पर भी देसी घी असरदार होता है। 

इसे भी पढ़ें: Mango Side Effects: 5 परेशानियों में भूलकर भी न खाएं आम, स्वाद के चक्कर में गले पड़ सकती है मुसीबत

सर्दी, जुकाम - आयुर्वेद में देसी घी का विशेष महत्व बताया गया है। सर्दी, जुकाम, खांसी की समस्या में हमारे यहां सदियों से घी का उपयोग किया जाता रहा है। सर्दी, जुकाम होने पर देसी घी गर्म करें और उसकी कुछ गुनगुनी बूंदें नाक में डालें। इससे सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या में राहत मिलती है। 

5379487