Logo
election banner
MP Politics News: मध्यप्रदेश की सियासत में दलबदल का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम मोहन यादव ने निर्मला को चुनावी मंच पर सदस्यता दिलाई

MP Politics News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। सागर के बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गईं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी मंच पर निर्मला को सदस्यता दिलाई। विधायक निर्मला सप्रे सागर जिले में कांग्रेस की इकलौती विधायक थीं। अब उनके भाजपा में जाने से जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है। निर्मला सप्रे एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।  

विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक को दी थी मात 
सीएम मोहन यादव पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। सभा में हजारों लोगों की भीड़ के सामने कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हों गईं।  निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था। 

मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 
सीएम मोहन यादव ने राहतगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) खुद को मालूम नहीं है कि वे क्या करने वाले हैं? 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार अच्छी-खासी चल रही थी, लेकिन जैसे ही राहुल गांधी को लॉन्च किया, इनकी सरकार चली गई। 115 सांसद रह गए। 2019 में इन्हें फिर लॉन्च किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना दिया गया लेकिन 115 में से सिर्फ 52 सांसद रह गए। उन्हें पद से भी इस्तीफा देना पड़ा।

5379487