रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने झुग्गी- झोपड़ी जिला संयोजक, झुग्गी- झोपड़ी संभाग प्रभारी और झुग्गी- झोपड़ी प्रदेश प्रकोष्ठ कार्यसमिति की घोषणा की है। इसको लेकर बाकायदा पार्टी द्वारा सूची जारी कर दी गई है।
















