उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न उस समय तनाव में बदल गया जब दो समुदायों के लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट ब्रिज के पास स्थित राज रॉयल कॉलोनी की है। कुछ लोग टीम इंडिया की जीत की खुशी में पटाखे चला रहे थे। वहां रहने वाले कुछ लोगों ने पटाखे चलाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई जो बाद में झगड़े में बदल गई। इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
मामूली बहस ने ले लिया बड़े विवाद का रूप
बताया जाता है कि मामूली बहस ने धीरे-धीरे बड़े विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ समय बाद एक पक्ष के कई लोग डंडे और अन्य हथियार लेकर मौके पर जा पहुंचे और लोगों पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैला सिंह हाड़ा, मानवेन्द्र सिंह हाड़ा और विशाल मालवीय शामिल बताए गए हैं। दूसरे पक्ष की ओर से शादाब खान, वाहिद खान और एक महिला के घायल होने की खबर है।
पीड़ितों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद घायल चिमनगंज थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत की। पीड़ितों ने कहा वे अपने घर के बाहर बैठकर भारत की जीत का जश्न देख रहे थे और उनका किसी से विवाद नहीं था। उनका आरोप है कि अचानक कुछ लोग वहां आए और बिना किसी बड़ी बात के हमला कर दिया। पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें तुरंत मेडिकल के लिए भेजने के बजाय कुछ समय तक थाने में बैठाए रखा।
ये भी पढ़ें- कूनो से फिर आई खुशखबरी: मादा चीता ज्वाला ने दिया 5 शावकों को जन्म, भारत में अब 53 चीते
बच्चे के सोने में खलल की बात से बढ़ा विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की शुरुआत पटाखों को लेकर हुई थी। पास में रहने वाले वाहिद खान के परिवार ने बच्चे के सोने का हवाला देते हुए पटाखे कहीं और चलाने की बात कही तो दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई और देखते ही देखते स्थिति हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित कर लिया।
देवास में जश्न के दौरान पुलिसकर्मी घायल
Dewas, Madhya Pradesh: A police constable was injured by firecrackers during celebrations at Sayaji Gate after the India national cricket team’s victory over the New Zealand national cricket team. Police carried out a mild baton charge to disperse the crowd and bring the… pic.twitter.com/rUzwAup96Y
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
भारत की न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद देवास के सयाजी गेट पर जश्न के दौरान पटाखे फोड़ते समय एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। भीड़ बढ़ने और अव्यवस्था फैलने पर पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से हटाकर माहौल शांत भी कराया।










