Logo
election banner
Aaj ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 26 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

26 April ka Ank Rashifal: आज 26 अप्रैल 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/04/2024, 2+6+4+2+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 26  अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है या प्रमोशन इंक्रीमेंट होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिन लोगों को घुटने की हड्डी में परेशानी है उन लोगों को थोड़ा सा स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।  आज आप अपना समय जीवनसाथी के साथ बिताना अच्छा रहेगा। घर की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 3,     शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कुछ चीजों को लेकर आपको मेहनत करने की जरूरत है और साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। आज अपने प्रेमी के साथ समय बताने का प्रयास करें। उनको कहीं घूमने लेकर जाएं और धन को लेकर चिंतित ना रहे।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: समुद्री

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके सारे कार्य बनेंगे। यदि नौकरी की तलाश में आज घर से निकले हैं तो नौकरी भी मिल सकती है। वहीं आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आज कहीं बाहर आउटिंग पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और तनाव से भी मुक्त रहेंगे। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी बनाने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहने की संभावना है। आपके कार्य में अर्चना आ सकती हैं। वहीं आज आपके परिवार में कोई व्यक्ति स्वस्थ से संबंधित परेशानियों में आ सकता है। आप लोगों का धन भी अत्यधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा मगर चिंताएं बनी रह सकती हैं।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा।  जो कार्य अधूरे रह गए थे वह पूरे होंगे या फिर दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आपका स्वस्थ पहले से बेहतर होने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ मुलाकात करने का अवश्य सोचें। आपकी धन की स्थिति को लेकर भी काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए दिन थोड़ा सा कष्टकारी हो सकता है। परंतु अगर आप किसी भी जगह पर नौकरी करते हैं तो ऐसा नहीं होगा। वहीं आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। ज्यादा खर्च होने की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। 
लकी नंबर: 28,       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। जो कार्य आपके अधूरे थे वह पूरे होंगे और साथ ही संपन्न भी होंगे। जो लोग सिंगल हैं वह आज अपने पार्टनर से पहली मुलाकात कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 8,       शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज किसी बात को लेकर चिंतत हो सकते हैं। धन की स्थिति को लेकर के चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार में भी आज चिंताएं बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य का इस पर अवश्य प्रभाव पड़ेगा। आज मानसिक तनाव होगा। अपने प्रेमी के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  14,        शुभ रंग: ऑफ व्हाइट

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक कार्य करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ मेलजोल हो सकता है। हंसी मजाक का माहौल रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैरों से संबंधित परेशानी हो सकती है और धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  20,        शुभ रंग:  क्रीम

5379487