Logo
election banner
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 8 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

8 may ka Ank Rashifal: आज 8 मई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/05/2024, 8+5+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 8 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहने वाला है, साथ ही आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं पर रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आज अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। साथ ही आज आप अपने परिवार वालों के ऊपर धन भी खर्चा करेंगे और अच्छी बात यह रहेगी कि आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बहुत अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए यादगार बन सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपके व्यापार में कोई खुशखबरी आ सकती है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचकर रहें। परिवार में कोई सदस्य जो अविवाहित हो उसके विवाह की बात चल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आ सकता है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज काफी सारे कार्य आपके पूरे होंगे। वहीं पर आज किसी चीज को लेकर के अगर परेशानी में थे, तो वह परेशानी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। खाने पीने पर ध्यान रखें और अपने डाइजेस्टिव सिस्टम का ध्यान रखकर के चलें। साथ ही घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु किसी को धन उधार ना दे।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। नौकरी में यदि हैं, तो नौकरी में अचानक से किसी कार्य की सफल होने की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज आप स्वास्थ्य को भी लेकर के सुधार महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, परंतु किसी बात पर अचानक से लड़ाई हो सकती है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखकर के चलें। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहेगा। जो लोग ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। साथ ही आज आप अपने प्रेमी पर धन भी खर्च कर सकते हैं। इसीलिए अधिक खर्च से बचकर के रहें।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक परेशानी में जा सकता है, क्योंकि आज आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपके निंदा कर सकता है। जिस वजह से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर के परेशानी नहीं रहेगी। परंतु मानसिक तनाव होगा। आज आपको अपने परिवार को समय देना जरूरी है। इसीलिए कोशिश करें, कि अपने परिवार को समय दें। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज किसी भी चीज को लेकर के चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही आज किसी कार्य को यदि आप करना चाह रहे हैं, तो वह भी कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। साथ ही अपनी संतान को भी समय देने का प्रयास करेंगे। धन कि स्थिति अच्छी रहेगी ।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा जाएगा। वहीं पर आज आप घूमने फिरने में समय व्यर्थ करेंगे। आज कार्य पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक रहेगा। साथ ही आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा। जिसके कारण आपकी जो सेहत है। उस पर बुरा असर ना पड़े। आज आपको धन की स्थिति से भी थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा, क्योंकि धन या तो खर्च हो सकता है या आपके पास से चोरी हो सकता है। अगर कहीं आप यात्रा कर रहे हैं, तो चोरी चकारी से बचकर के रहें।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कहीं घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऊर्जावान रहेंगे, जिस वजह से आपके सारे अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप अपने लिए बाजार से कुछ नया सामान लेकर के आ सकते हैं। धन अपने ऊपर ही खर्च करेंगे। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

jindal steel Ad
5379487