Aaj ka Ank Rashifal: इन मूलांक वालों को मिलेगी लव लाइफ में सफलता, जानिए सभी जातकों का कैसा बीतेगा दिन

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
9 may ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार गुरूवार 9 मई को कैसा रहेगा दिन। जानिए आज का भविष्यफल।

9 may ka Ank Rashifal: आज 9 मई 2024 है और दिन गुरूवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (09/05/2024, 9+5+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरूवार यानी 9 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप लोग ऊर्जावान रहेंगे। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग सोने या चांदी का काम करते हैं, उन लोगों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर के सतर्क रहने की आवश्यकता है। सिंगल जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन काफी चीजों को लेकर के बेहतर रहेगा। आज आपको अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक से मानसिक तनाव हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जो छात्र किसी भी तरह के रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं। उन लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर परिवार का सपोर्ट बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आज कोई नया काम भी आपको मिल सकता है। जिस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग नौकरी यदि करते हैं, तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज के दिन तीर्थ स्थान के या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आएं। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आप अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का कार्य करेंगे। स्वास्थ अच्छा रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें, तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने घर के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। आज के दिन परिवार को समय कम दे पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन अधिक खर्च न करें।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story