Logo
election banner
इस दौरान रात्रि के समय सो रहे सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नवापारा के बताए जा रहे हैं।

जांजगीर चांपा। हैदराबाद के बचूपल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें जांजगीर जिले के तीन मजदूर पति-पत्नी और उनका बच्चा शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही भारी बारिश से हैदराबाद के बाचूपल्ली में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। इस दौरान रात्रि के समय सो रहे सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नवापारा के बताए जा रहे हैं। 

बताया जाता है कि नवापारा निवासी राम यादव अपनी पत्नी गीता यादव और 4 साल के बेटे हिमांशु को लेकर कमाने खाने हैदराबाद गया हुआ था। दिन भर की मजदूरी के बाद वे रात में सो रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए और मलबे में दबने से तीनों की मौत हो गई। इसकी सूचना बुधवार 8 मई को उनके गांव में मिली। बताया जाता है कि उनके शव को एंबुलेंस से भेजा जा रहा है जो गुरुवार 9 में को ग्रह ग्राम पहुंचेगा।

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई 

इधर बिलासपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ते हुए दिखाई दिए है। इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस का है। 

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले बिलासपुर जिले में ही भीषण सड़क हादसा हो गया था। जहां नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं और 7 की हालत गंभीर बताई जा रहे थे। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी बीच रतनपुर नेशनल हाईवे पर बीएलटी कॉलेज के पास बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियो को ग्रामीणों की मदद बस से बाहर निकाला गया। 

15 यात्री गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है और 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 


 

5379487