Logo
election banner
ईओडब्ल्यू की टीम लगातार छापेमामरी कर रही है। अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी मौजूद है।

रायपुर- महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू की टीम लगातार छापेमामरी कर रही है। ईओडब्ल्यू का सबसे बड़ा एक्शन रायपुर, दुर्ग, भिलाई,  बिलासपुर, कांकेर और राजनांदगांव में चल रहा है। EOW के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी मौजूद है। छापे की कार्रवाई में सबसे ज्यादा सराफा कारोबारी शामिल है। 

बता दें, चंद्रभूषण वर्मा ईओडब्ल्यू के रिमांड में चल रहे हैं। दुर्ग में सर्राफा कारोबारी राजेंद्र जैन के ठिकाने पर कार्रवाई जारी है। रायपुर के मुजगहन में स्थित सृष्टि वाटिका में भी छापेमारी जारी है। 

चन्द्रभूषण की गिरफ्तारी के बाद ये दोनों फरार चल रहे थे

एजेंसी की मानें तो महादेव एप सट्टा मामले में फरार आरोपी राहुल वकटे और रितेश यादव गिरफ्तार किया गया है। चन्द्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। आरोपी राहुल वकटे को ब्यूरो की टीम ने दिल्ली से और रितेश यादव को गोवा में लोकेट किया गया। जहां तकरीबन 7-8 महीने से छिप कर रह रहे थे। आरोपी राहुल वकटे हवाला के पैसे प्राप्त कर उसे वर्मा तक पहुंचाने का काम करता था। वहीं दूसरा आरोपी राहुल वकटे के नाम पर 3 रजिस्टर्ड फर्म होने की जानकारी एजेंसी को मिली है। जिसमें बड़ी मात्रा में आरोपियों द्वारा कैश जमा करवाया गया है। आरोपी रितेश यादव पैनल संचालन करने के साथ-साथ हवाला के माध्यम से पैसे प्राप्त कर चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर की मदद करता था। हवाला के 43 लाख रुपये को फ्रीज़ किया गया है। 

पुणे पुलिस ने भी दर्ज की थी FIR 

आरोपी रितेश यादव द्वारा पुणे में महादेव पैनल का संचालन किया जा रहा था। जहां ब्यूरो की टीम द्वारा पुणे पुलिस का सहयोग लेकर रेड किया गया और पैनल संचालित करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पैनल संचालन करने वालों के खिलाफ पुणे पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करके कार्यवाही की गयी है। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। एजेंसी का कहना है कि, आरोपियों से और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने संभावना है।

5379487