haribhoomi hindi news

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अचानक हुए सीजफायर ने दुनिया को राहत तो दी है, लेकिन कई नए सवाल भी खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां हालात तेजी से युद्ध की ओर बढ़ते दिख रहे थे, वहीं अचानक बातचीत और समझौते की खबरों ने वैश्विक राजनीति को चौंका दिया है।

इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और ईरान की प्रतिक्रिया ने इस सीजफायर के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर बहस और तेज कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रक्रिया में पाकिस्तान और चीन जैसे देशों की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है-
क्या यह सीजफायर स्थायी शांति की शुरुआत है या आने वाले बड़े संघर्ष से पहले का विराम?

इसी मुद्दे पर हरिभूमि और INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ विशेष चर्चा में रक्षा, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।

Debate Panel

  • राणा अली जोहैब – वरिष्ठ पत्रकार, पाकिस्तान
  • जे.एस. सोढ़ी – लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.), रक्षा विशेषज्ञ
  • डॉ. ब्रह्मदीप अलूने – विदेश मामलों के जानकार
  • डॉ. सुरेश गोयल – पूर्व राजनयिक

US-Iran सीजफायर पर किसने क्या कहा? ऊपर दिए गए वीडियो में देखें पूरी चर्चा

7