Logo
election banner
Hydrating Foods: गर्मियों में अधिक तापमान के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन होने का जोखिम रहता हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हैं। इसलिए गर्मियों के दिनों में शरीर के अंदर पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में ऐसे फलों को शामिल करें जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखें और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो।

Hydrating Foods: गर्मियों की शुरूआत हो चुकी हैं। इस साल मध्यप्रदेश में मार्च के महीने में ही मई के महीने जैसी गर्मी पड़ रही हैं। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियम से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ हैं। बढ़ते तापमान के कारण लोगों में डीहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। इस मौसम में आपको सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इन दिनों में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, नहीं तो डिहाइड्रेशन के कारण सेहत से जुड़ी अनेक समस्यांओं का सामना करना पड़ सकता हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने खान-पान में सेहतमंद चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये निम्न फल हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। 

तरबूज (watermelon)
तरबूज में पानी की मात्रा काफी अधिक होती हैं। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में काफी फायदेमंद माना जाता हैं। इसको खाने से आपका शरीर डीहाइड्रेट रहता हैं। इसके अलावा तरबूज में विटामिन-सी तथा विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमेंद साबित होता हैं। गर्मियों के दिनों में हमारे शरीर को विटामिन सी की अधिक आवश्यकता होती हैं। तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम होती हैं, जो वजन कम करने में भी सहायता करती हैं।

खीरा (Cucumber)
खीरे का गर्मियों के दिनों काफी सेवन किया जाता हैं। यह एक प्रकार का फल हैं। इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती हैं, जिससे खीरे को गर्मी के दिनों मे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। साथ ही खीरे को पानी में मिलाकर पीने से डिटाक्स को करने में भी मदद करता हैं। साथ ही खीरा हमारी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने में भी बहुत मददगार होता है।

नारियल पानी (coconut water)
नारियल पानी को पीने से कई फायदे हैं। इसके सेवन से गर्मी के दिनों में हमारे शरीर में पानी की तो मात्रा तो बनी रहती हैं, साथ ही इससे आपकी स्किन चमकदार और ग्लोइंग हो जाती हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पायें जाते हैं। यह इलेक्ट्रोलाइट्स आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। 

टमाटर (Tomato)
टमाटर में पानी की 95 प्रतिशत मात्रा पाई जाती हैं। इसका सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। टमाटर एक ऐसी सब्जी हैं, जो आपको सभी सीजन में मिल जाता हैं। टमाटर को गर्मियों में कच्चा खाने से हमारे शरीर को पोषक तत्व जैसे विटामिन-ए, बी-2, सी, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर एक साथ मिल जाते हैं। 

दही (Curd)
गर्मियों में दही का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी हो जाता हैं, क्योकि दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं। आप चाहे तो दही में नमक डालकर या चीनी मिलाकर भी खा सकते हैं। हालांकि नमक डालकर दही खाना ज्यादा फायदेमंद होता हैं। 

5379487