Logo
election banner
Leopard Attack Video: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में तेंदुआ ने जमकर उत्पात मचाया। तेंदुआ ने लोगों पर हमला किया तो बचाव में लोगों ने भी उस पर लाठी से हमला किया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

Leopard Attack Video: उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर में तेंदुआ एक गांव में घुस गया। तेंदुआ ने कई ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें लोग घायल भी हुए लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला जिले के हटवा गांव का है। तेंदुआ घुसने की खबर से गांव में दहशत फैल गई। तेंदुए ने कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें लोग घायल हुए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमला करने के बाद तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। घटना का वीडियो सामने आया है, इसमें तेंदुआ लोगों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। तेंदुआ तेजी से ग्रामीणों की तरफ बढ़ता है और हमला करता है। दूसरी तरफ लोगों ने भी तेंदुए पर लाठी-डंडे बरसाए।

हटवा गांव इटवा थाना क्षेत्र में आता है। तेंदुए के गांव में घुसने की खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के हमले में घायल लोगों को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत ठीक है।   दूसरी तरफ वन विभाग और पुलिसकर्मी लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को ढूंढने निकले। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है।  

तेंदुए का गांव वालों पर जानलेवा हमला

jindal steel Ad
5379487