Logo
election banner
Dawood Ibrahim poisoned by unknown Man in Karachi Pakistan: ​​​​​​​दाउद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। एनआईए ने उस पर 25 लाख का इनाम रखा है। उसे यूनाइटेड नेशंस भी ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित कर चुका है।

Dawood Ibrahim poisoned by unknown Man in Karachi Pakistan: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी बड़ी खबर है। उसे पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे अज्ञात शख्स ने जहर दिया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वह दो दिन से अस्पताल में इलाज करवा रहा है। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस पर मुंबई पुलिस भी अपनी नजरें गड़ाए है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ का एक फेक ट्वीट वायरल है, जिसमें वे दाउद की मौत पर दुख जता रहे हैं। लेकिन जब सच्चाई जानने के लिए उनके ट्विटर हैंडल को खंगाला गया तो सच्चाई सामने आ गई। उनके कुवैत के शेख नवाफ अल अहमद अल जबेर अल सबा की मौत के ट्वीट को एडिट कर वायरल किया गया है। 

मतलब, दाउद इब्राहिम अभी जिंदा है। फिलहाल, पाकिस्तान कभी दाउद के मरने या उसकी सेहत की जानकारी साझा नहीं करेगा। क्योंकि वह हमेशा दाउद के पाकिस्तान में होने की जानकारी को नकारता रहा है। 

Anwaar ul Haq Kakar Fake Tweet
Anwaar ul Haq Kakar Fake Tweet

टाइट सिक्योरिटी में दाउद
जानकारी के अनुसार, कराची के जिस अस्पताल में दाउद इब्राहिम को रखा गया है, वहां की सिक्योरिटी बेहद टाइट है। दाउद को जिस फ्लोर पर भर्ती किया गया है, वहां कोई अन्य मरीज नहीं है। सिर्फ परिवार के लोगों को मिलने दिया जा रहा है। उनके अलावा डॉक्टर जा सकते हैं। मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में उसके रिश्तेदारों अलीशाह पारकर और साजिद वागले से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। 

कराची में रहता है दाउद
जनवरी में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के बेटे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दूसरी बार शादी करने के बाद कराची में रहता है। एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ अपने आरोप पत्र में कहा कि वह और उसके शीर्ष सहयोगी पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे को नियंत्रित करते हैं।

ग्लोबल टेरेरिस्ट है दाउद
दाउद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। एनआईए ने उस पर 25 लाख का इनाम रखा है। उसे यूनाइटेड नेशंस भी ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित कर चुका है। 2003 में यूनाइटेड नेशंस ने उस पर 25 मिलियन का इनाम रखा था। 

5379487