Logo
Redmi 13C: रेडमी के धांसू Redmi 13C स्मार्टफोन की कीमत फिर गिर गई है। इस बार यह फोन सीधे 4300 रुपए की छूट के साथ अमेजन पर मिल रहा है। यह डिवाइस 50MP AI Triple कैमरा के साथ आता है।

Redmi 13C: क्या आप कोई बजट सेग्मेंट वाला फोन तलाश रहे हैं, तो आपका इंतजार खत्म हुआ। दिग्गज शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर चल रही डिस्काउंट डेज सेल में Redmi 13C स्मार्टफोन को तगड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन 4जीबी रैम और 128 जीबी रोम के साथ आता है। डिवाइस 4G Mediatek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है। यहां हम फोन का ऑफर प्राइस और स्पेसिफिकेशन बता रहे हैं। 

Redmi 13C की कीमत और ऑफर्स 
रेडमी का यह फोन इस समय अमेजन पर 36 प्रतिशत की छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन की एमआरपी 11,999 रुपए है, लेकिन आप इसे ऑफर के साथ महज 7,699 रुपए में खऱीद सकते हैं। इस प्रकार आप इस फोन को सीधे 4300 रुपए तक की बचत के साथ अपना बना सकते हैं।

साथ ही इस फोन को Canara Bank Credit Card से खरीद कर 10 प्रतिशत का एडिशन डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा आप इस फोन को मात्र 373 रुपए की नो कोस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। 

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशन 
रेडमी का यह फोन 6.74" HD+ की डिस्प्ले के साथ आता हैं, जिसे 90Hz की रिफ्रेश रेट  और 600nits की पीक ब्राइटनेस के साथ जोड़ा गया है। इसकी डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 Protection का उपयोग किया गया है। डिवाइस में High performance के  MediaTek G85 चिपसेट का उपयोग किया गया है। यह Enhance gaming के लिए 1GHz GPU के साथ आता है।

ये भी पढ़े- HAVAI Window Cooler: एसी की तरह दीवार पर फिट हो जाता है ये कूलर, कीमत बस इतनी; जानें फीचर्स 

वहीं कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का AI Triple camera मिलता है। पावर के लिए डिवाइस में 5000mAh Battery दी गई है। इसमें सेफ्टी के लिए Fast Side fingerprint मिलता है। 

 

5379487