haribhoomi hindi news
Oppo F33 Series भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगी। इसमें IP69K रेटिंग, 7000mAh बैटरी और दमदार कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स।

Oppo भारतीय बाजार में अपनी नई F33 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस लाइनअप में Oppo F33 और Oppo F33 Pro मॉडल शामिल होंगे, जिन्हें 15 अप्रैल को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार ड्यूरेबिलिटी और बैटरी पर खास फोकस कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo F33 सीरीज में IP69K रेटिंग के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन में बेहतर कैमरा और नए डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं। 

IP69K रेटिंग के साथ आएगी F33 सीरीज़
Oppo F33 सीरीज में IP69K सर्टिफिकेशन दिया जाएगा, जो कंज्यूमर स्मार्टफोन्स में मिलने वाली सबसे हाई लेवल प्रोटेक्शन रेटिंग्स में से एक है। यह रेटिंग हाई प्रेशर वॉटर जेट्स और धूल से सुरक्षा का संकेत देती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन हार्श एनवायरनमेंट, अचानक पानी गिरने या आउटडोर कंडीशन्स में भी सुरक्षित रहेगा।

इसके अलावा Oppo का कहना है कि इस सीरीज़ को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से भी गुज़ारा गया है, जिसमें डिवाइस की ड्रॉप, वाइब्रेशन और एक्सट्रीम टेम्परेचर टेस्टिंग की गई है, हालांकि इन टेस्ट्स के सटीक स्टैंडर्ड्स की जानकारी नहीं दी गई है।

बैटरी पर भी खास फोकस
यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए इस सीरीज में 7000mAh बैटरी दी जाएगी, जिसे लगभग 5 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लंबे समय तक बैटरी डिग्रेडेशन और बार-बार चार्जिंग की समस्या को कम करने में मदद करेगी।

IP69K का मतलब क्या है?
अधिकतर मिड-रेंज स्मार्टफोन IP67 या IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो धूल और पानी में कुछ समय तक डूबने से सुरक्षा देते हैं। लेकिन IP69K रेटिंग इससे आगे जाकर हाई प्रेशर और हाई टेम्परेचर वॉटर जेट्स से भी सुरक्षा देती है। इसी के जरिए Oppo इस सीरीज को ड्यूरेबिलिटी के मामले में अलग पहचान देना चाहता है।

अन्य लीक डिटेल्स
Oppo F33 सीरीज़ भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगी। यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में कैमरा और डिजाइन अपग्रेड के साथ आएगी। F33 Pro में 50MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा (100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) दिया जाएगा, जो ग्रुप सेल्फी के लिए ऑटो स्विच फीचर के साथ काम करेगा। इसमें AI Groupfie Expert और Portrait Glow जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।

रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स और नए डिजाइन के साथ आएगा। 

7