haribhoomi hindi news
मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी बिलासपुर जिले की सेन्ट्रल जेल के भीतर बैठकर आराम से अपने दिन व्यतीत कर रहे हैं। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की सेन्ट्रल जेल अब कैद का नहीं बल्कि, रसूख का अड्डा बन गईं हैं। जेल में आरोपियों द्वारा मुलाकात का वीडियो बनवाकर उसे अपने चेलों के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल कराया जा रहा है। वीडियो के जरिए आरोपी अपनी पहुंच का धौंस दिखा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। मस्तूरी गोलीकांड के केस में कांग्रेस नेता अकबर खान और युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत समेत 11 आरोपी जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि, 5 माह पहले मस्तूरी के कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथियों ने फायरिंग की थी। घटना नितेश सिंह के निजी कार्यालय में हुई थी। जांच के साथ पुलिस ने मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल सभी आरोपी बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। लेकिन इसी बीच आरोपियों का एक रील सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो जेल परिसर से बनाया गया है। 

वीडियो के जरिए दिखा रहे रसूख 
वायरल वीडियो में आरोपी जेल के नियमों को दरकिनार कर समर्थकों से संवाद करते और अपना दबदबा दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए बाहर यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा हैं, जहां मोबाइल तक ले जाना मुश्किल हैं और वे ठाठ- बाठ से जेल के दिन दिन गुजार रहे है। आरोपी वीडियो के जरिए गवाहों और शिकायतकर्ताओं को मानसिक रूप से डराने का प्रयास कर रहे हैं।

जेल अधीक्षक ने दिए FIR के निर्देश 
वीडियो सामने आने के बाद जेल अधीक्षक ने मामले में रील बनाने और वायरल करने वालों पर FIR और मुलाकात करने आने वाले लोगों का मेटल डिटेक्टर से जांच करने का निर्देश दिया है। 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7