haribhoomi hindi news
कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता गामिनी ने 4 शावकों को जन्म दिया। यह प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

श्योपुर। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, भारत में जन्मी मादा चीता गामिनी ने चार शावकों को जन्म दिया। इसी के साथ भारत में चीतों की संख्या 55 से अधिक हो गई है। गामिनी ने खुले जंगल में शावकों को जन्म दिया जिसे सीएम ने प्रोजेक्ट चीता की बड़ी उपलब्धि बताई। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर चीता गामिनी और उसके शावकों की तस्वीर शेयर की है। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा, 'कूनो नेशनल पार्क में एक ऐतिहासिक पल सामने आया है। 'गामिनी' नाम की 25 महीने की, भारत में जन्मी एक मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया है। यह भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। एक साल से ज़्यादा समय से जंगल में रहने के बाद, 2022 में चीतों को फिर से बसाने की शुरुआत के बाद से जंगल में यह पहला दर्ज जन्म है, और खास बात यह है कि यह भारत में जन्मी किसी मादा चीता द्वारा किया गया पहला ऐसा जन्म है।'

'यह प्रोजेक्ट के मुख्य लक्ष्यों—प्राकृतिक परिस्थितियों में जीवित रहना और प्रजनन करना—को हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम है। यह उपलब्धि भारतीय परिस्थितियों के प्रति चीतों के बढ़ते तालमेल को दर्शाती है, और कूनो के प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ के समर्पण और अथक प्रयासों का एक जीता-जागता प्रमाण है। राष्ट्र के लिए एक गर्व का पल—सभी को हार्दिक बधाई!'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, 'अब मध्यप्रदेश चीतों के 'पुनरुद्धार' का भी मुख्य केंद्र बन रहा है। 'गामिनी' से जन्मी भारतीय मूल की 25 माह आयु की मादा चीता द्वारा खुले जंगलों में 4 शावकों को जन्म देना इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश की धरती चीतों के वंश विस्तार के लिए पूरी तरह अनुकूल है। प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सफल हो रही है। कूनो के प्रबंधकों और वन्यजीव चिकित्सकों को बहुत-बहुत बधाई।'

भारत में कितने चीते हैं
चीता गामिनी द्वारा 4 शावकों को जन्म दिए जाने के बाद भारत में चीतों की संख्या 57 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को खुद पहले आठ चीतों को कूनो में छोड़ा था। मुखी भारतीय धरती पर जन्मी पहली चीता शावक थी।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7