Logo
election banner
Mobile Cooler: अमेजन की वेबसाइट पर मोबाइल को कूल रखने के लिए एक जबरदस्त डिवाइस को लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस का नाम SpinBot IceDot Wireless Mobile Cooler है। ये चुटकियों में फोन को ठंडा कर देता है।

Mobile Cooler: क्या आप मोबाइल कूलर डिवाइस के बारें में जानते हैं? यदि नहीं तो यहां हम आपको एक ऐसे SpinBot IceDot Wireless Mobile Cooler के बारे में बता रहे है, जो अमेजन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह मोबाइल कूलर घर को ठंडा करने वाला कूलर नहीं है बल्कि इसका काम फोन को ठंडा रखना हैं, जैसा कि इसके नाम से मामूल हो रहा है। 

आमतौर पर आपने देखा होगा कि लंबे समय तक फोन को यूज करने पर वह गर्म हो जाते है। कई बार ज्यादा गर्म होने के कारण फोन ब्लास्ट तक हो जाते है। कई मामलों में तो फोन का मदरबोर्ड भी खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप भी इन सभी समस्याओं से बचना चाहते है, ये SpinBot IceDot Wireless मोबाइल कूलर आपकी मदद करेगा।

SpinBot IceDot Wireless Mobile Cooler के फीचर्स 
ये मोबाइल कूलर किसी भी स्मार्टफोन को ठंडा रखने में काफी मदद करता है। इसका उपयोग मोबाइल को इंस्टैंट कूल करने के लिए किया जाता है। इसमें एक कूलिंग फैन लगा होता है, जो फोन को मिनटो में ठंडा कर देता है। 

इस मोबाइल कूलर को आपको फोन के रियर साइड में लगाना होता है। SpinBot के मोबाइल कूलर को वजन 200 ग्राम है। आप इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में कर सकते है।SpinBot का ये सेमीकंडक्टर बेस्ड मोबाइल कूलर है। साथ ही ये एक वायर्ड कूलर है, तो आपको इसे चार्जर से कनेक्ट करने की भी झनझन नहीं होती है। 

SpinBot IceDot Wireless Mobile Cooler की कीमत
अमेजन की वेबसाइट पर SpinBot IceDot Wireless मोबाइल कूलर 1,688 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं कंपनी इस कूलर पर 6 महीने की वारंटी भी दे रही हैं। 3.9 की टॉप रेटिंग के साथ लोगों द्वारा इस मोबाइल कूलर को काफी पसंद किया जा रहा है। 

5379487