Logo
HP OMEN Transcend 14: टेक कंपनी HP ने अपना नया लैपटॉप आज यानी 3 अप्रैल को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम HP OMEN Transcend 14 है। पौने दो लाख रुपए में इसे खरीदा जा सकता है।  

HP OMEN Transcend 14: लैपटॉप मेकिंग के मशहूर कंपनी HP ने इंडिया में 3 अप्रैल को OMEN Transcend 14 लैपटॉप सीरीज लॉन्च की। कंपनी के मुताबिक, इस लैपटॉप को विशेष रूप से गेमर्स के लिए बनाया गया है। इसे NVIDIA GeForce RTX 4060 ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। ओमेन ट्रांसेंड 14 लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ लाया गया है, जिसमें ऑन-डिवाइस एआई क्षमताओं के होने की बात कही गई है। इसके अलावा डिवाइस में लाइव ट्रांसक्रिप्ट, वीडियो कॉल के दौरान रीयल-टाइम कैप्शन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

HP OMEN Transcend 14 की कीमत 
कीमत की बात की जाए तो लैपटॉपर को 1 लाख 74 हजार 999 रुपए में पेश किया गया है। एचपी ओमेन ट्रांसेंड 14 एचपी को आप वर्ल्ड स्टोर्स और एचपी ऑनलाइन स्टोर्स पर खरीद सकते हैं। कंपनी लैपटॉप के साथ एक हाइपरएक्स बैग भी दे रही है, जिसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। एचपी ओमेन ट्रांसेंड 14 लैपटॉप खरीदने वाले कस्टमर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा पैसों के हाइपरएक्स माउस और हेडसेट पाने का भी मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : 10 हजार सस्ता हुआ Google Pixel फोन: Flipkart से 7 अप्रैल तक ऑर्डर करने का मौका

HP OMEN Transcend 14 की खूबियां
डिस्प्ले-
HP Omen Transcend 14 लैपटॉप में 14-इंच OLED डिस्प्ले है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2.8K रेजोल्यूशन के साथ जोड़ा गया है। इसका डिस्प्ले आईमैक्स एन्हांस्ड प्रमाणित है।

प्रोसेसर- यह इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4060 ग्राफिक्स के साथ साथ आता है , जिसमें री डिजाइन चेसिस मिलता है, जो थर्मल को अधिक कुशलता से मैनेज करस सकता है।

बैटरी और चार्जर- ये लैपटॉप 140W के USB-C एडाप्टर से चार्जिंग सपोर्ट देता है। लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर 11.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

कनेक्टिविटी- इस लैपटॉप में एचडीएमआई 2.1 आउटपुट के साथ पीछे की तरफ एक यूएसबी-सी पोर्ट है। इसमें थंडरबोल्ट 4 यूएसबी-सी पोर्ट और दो यूएसबी-ए पोर्ट भी हैं।

5379487