Logo
election banner
Google Doodle on Voting: भारत में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, शुक्रवार को शुरू हुआ। गूगल ने इस पर वोटिंग फिंगर डूडल बनाकर मतदान का उत्सव मना रहा है।

Google Doodle on Voting: देश में लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो गई है। 19 अप्रैल, शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इधर सर्च इंजन गूगल पर भी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव का रंग देखने को मिला। गूगल ने डूडल पेश किया। इसमें गूगल के अक्षर रंग-बिरंगी है जबकि बीच में वोटिंग फिंगर है।

देश में पहले चरण के तहत 21 राज्यों की 102 सीटों पर लोग पर वोट डाल रहे हैं। आज वोटिंग के साथ बड़े-बड़े सियासी दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। वहीं, शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के दिन गूगल ने डूडल बनाया। इसे सर्च इंजन के होम पेज पर जाकर आप देख सकते हैं। GOOGLE में तीसरे O के स्थान पर वोटिंग फिंगर दिखाई गई है। फिंगर पर नीले रंग की स्याही दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Voter Slip: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, ऐसे डाउनलोड करें वोटर स्लिप 

क्या होता है गूगल का Doodle 
आपको बता दें कि इससे पहले गूगल का डूडल त्यौहार पर ही आता है। डूडल, गगूल का वैकल्पिक लोगो है। यह सर्च इंजन के मेन पेज पर शो करता है। डूडल को किसी व्यक्ति के योगदान को दिखाने के लिए जन्मदिन या मृत्यु पर दिखाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: मध्यप्रदेश की छह सीटों पर चार घंटे में 30.46% वोटिंग, बालाघाट में सबसे ज्यादा

5379487