haribhoomi hindi news
Google Pixel 10 Pro Fold पर Vijay Sales में शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक HDFC बैंक ऑफर और कूपन के साथ ₹15,000 तक की बचत कर सकते हैं। जानें पूरी डील डिटेल।

अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Google Pixel 10 Pro Fold आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस समय यह मुड़ने वाला स्मार्टफोन विजय सेल्स पर तगड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसे यूजर्स अभी सीधे 15 हजार की भारी बचत के साथ अपना बना सकते हैं। 

इस हैंडसेट की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। साथ ही, फोन के रियर में  48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। देखिए इसका ऑफर प्राइस और फीचर्स। 

Google Pixel 10 Pro Fold का ऑफर प्राइस 
Google Pixel 10 Pro Fold को भारत में ₹1,72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, Vijay Sales की वेबसाइट पर इस पर ₹10,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर लागू होता है। इसके अलावा, TECHDEAL5K कूपन कोड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त ₹5,000 की छूट मिलती है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹1,57,999 हो जाती है।

इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के हिसाब से आपको अच्छा एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: 7-इंच डिस्प्ले, 10,000mAh तगड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा

Google Pixel 10 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टफोन Google Tensor G5 चिपसेट के साथ आता है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी 7 साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने का वादा करती है।

फोन में 5,015mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8-इंच का Super Actua Flex LTPO OLED मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं बाहर की तरफ 6.4-इंच का Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz सपोर्ट करता है।

कैमरा के मामले में यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48MP का वाइड लेंस, 10.5MP का अल्ट्रावाइड (मैक्रो फोकस के साथ) और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। 

7