haribhoomi hindi news
इंदौर में JEE की तैयारी कर रहे छात्र तन्मय ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। स्टडी बोर्ड पर ‘Sorry’ लिखा मिला। पुलिस के मुताबिक वह पढ़ाई के दबाव में था। मामले में जांच जारी है और परिवार गहरे सदमे में है।

Student Suicide Case: मध्यप्रदेश। इंदौर में जीईई स्टूडेंट की सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, छात्र ने अपने कमरे में लगे स्टडी बोर्ड पर सॉरी लिखा और मौत को गले लगा लिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्म कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भाई विदेश में करता है नौकरी
छात्र की सुसाइड का मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार को स्कीम नंबर - 78 में रहने वाले तन्मय ने आत्महत्या की है। तन्मय की मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं और पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। तन्मय का बड़ा भाई विदेश में काम करता है। तन्मय की आत्महत्या के बाद से परिवार सदमे में है।

पढ़ाई की टेंशन में था तन्मय
पुलिस के अनुसार अब तक यही मालूम हुआ है कि, तन्मय JEE की तैयारी कर रहा था। उसे पढ़ाई की टेंशन थी। हो सकता है कि, स्टडी प्रेशर के कारण उसने यह कदम उठाया। मामले में जांच की जा रही है। 

एमवाय हॉस्पिटल में हुआ पोस्टमार्टम
जानकारी के अनवर तन्मय के परिजनों ने कमरे का गेट खोला तो तन्मय फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल आए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तन्मय का शव एमवाय हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7