haribhoomi hindi news
इंदौर के महू में खूंखार कुत्ते ने 4 युवकों पर हमला किया, गर्दन दबोची और काटा। घटना CCTV में कैद, गांव में दहशत का माहौल।

मध्यप्रदेश। इंदौर के महू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक खूंखार कुत्ता चार युवकों पर हमला करता दिखाई दे रहा है। कुत्ते ने अचानक हमला करके किसी की गर्दन दबोची तो किसी के पैर में काटने की कोशिश की। बचने के कई प्रयासों के बावजूद कुत्ता चार लोगों पर हमला करता रहा।

प्लास्टिक की कुर्सी से कुत्ते को मारा
मामला किशनगंज थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को चार युवक एक साथ बैठे थे। पास में ही भैंसे भी बंधी थी। तभी पीछे से एक कुत्ता आया और हमला कर दिया। एक युवक ने प्लास्टिक की कुर्सी से कुत्ते को मारने और दूर भगाने की कोशिश की लेकिन इसके बाद कुत्ता और खूंखार हो गया। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कुत्ते के हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। घायलों की पहचाना फारूक, अरमान, शाकिर और मलिक पटेल के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेजे गए चारों
कुत्ते के दांत और नाखून के निशान दो लोगों के शरीर पर दिखाई दिए हैं। सभी का महू के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, सभी को रेबीज के इंजेक्शन दिए जा रहे हैं।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
इधर खूंखार कुत्ते के हमले के बाद गांव में लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि, प्रशासन को जल्द से जल्द गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ना चाहिए नहीं तो ये कुत्ते और भी लोगों पर हमला कर सकते हैं। 

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7