haribhoomi hindi news
राजिम के ग्राम रावड़ में मरार पटेल समाज राजिम राज का वार्षिक सम्मेलन में बुजुर्गों और प्रत्येक गांवों के समाज प्रमुखों के साथ विकास पर मंथन और चिंतन किया गया। 

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम के ग्राम रावड़ में मरार पटेल समाज राजिम राज का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें रोटी- बेटी प्रकरण का निराकरण, प्रतिभा वान छात्र, छात्राओं, बुजुर्गों और प्रत्येक गांवों के समाज प्रमुखों के साथ समाज विकास पर मंथन और चिंतन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता राज अध्यक्ष तेजराम पटेल ने किया।

सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी मां शाकंभरी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। समाज को संबोधित  करते हुए जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने कहा कि मरार पटेल समाज मेहनत कस समाज है। यह समाज अपनी कड़ी मेहनत से धरती को हरा भरा बनाकर, प्रकृति को संरक्षित करने का कार्य करता। समाज संगठित होकर निरंतर आगे बढ़ रहा है, और सामाजिक समस्याओं का समाधान मिलजुल कर सामंजस्य बनाकर करना सराहनीय कार्य है। 

People who came to the annual conference of Marar Patel Samaj Rajim Raj
मरार पटेल समाज राजिम राज का वार्षिक सम्मेलन में आये हुए लोग 

सामाजिक दिशा में उठाए जा रहे कदम- तेजराम पटेल 
अध्यक्षता कर रहे राज अध्यक्ष तेजराम पटेल ने कहा कि समाज में खर्चीली विवाह को रोकने, विधवा पुनर्विवाह पर जोर, मृत्यु के समय सहयोग राशि देने, दुख के समय सात्विक भोजन, सामाजिक कार्यक्रमों में नशा पर रोक लगाने जैसे अनेक सुधारात्मक कार्य किया जा रहा है। विशेष अतिथि प्रदेश महामंत्री सोमनाथ पटेल ने कहा कि, महान समाज सुधारक ज्योतिबा सावित्री फूले हमारे समाज की बेटी है और भारत की प्रथम शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है। समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। 

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सोमनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल, प्रदेश अंकेक्षक फिरंगी पटेल, प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डेहर पटेल, जिला अध्यक्ष बिष्णु पटेल, जनपद सदस्य पूजा मुकेश भारती, सरपंच माधुरी हलधर साहू उपसरपंच श्री मति तामेश्वरी सोनी, सचिव नारायण पटेल, कोषाध्यक्ष कैलाश पटेल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पटेल, उपाध्यक्ष गणपत पटेल, दामोदर पटेल, थूकेल पटेल संरक्षक सुखराम पटेल, विनोद पटेल, सुमेर पटेल, कार्यालय सचिव भूखन पटेल, कमल पटेल, नोहर पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल, तहसील अध्यक्ष नन्द पटेल, पार्षद सुरेश पटेल, अजय पटेल सहित, हजारों की संख्या में सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7