haribhoomi hindi news
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटाया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में है। इसी बीच उनके भाषण वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। राघव ने कहा- जनता के मुद्दे उठाना क्या अपराध है?

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आप पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है, जिसके बाद से यह मुद्दा लगातार चर्चा में है। इसी बीच उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक खास रिएक्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। परिणीति चोपड़ा की कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीजा राघव चड्ढा की हालिया भाषणों पर रिएक्ट किया है जिसकी काफी चर्चा है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया सपोर्ट?

राघव चड्ढा ने अपने भाषण का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में राघव के राज्यसभा में दिए गए कई भाषणों की झलक दिखाई गई है, जहां उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाए। इसपर उनकी साली प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

Raghav Chadha post (Screenshot)
Raghav Chadha post (Screenshot)

प्रियंका ने इस पोस्ट पर ताली, हाथ उठाने और हार्ट-आइज इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

राघव चड्ढा के इस वीडियो में उनके अलग-अलग सत्रों के भाषणों को जोड़ा गया है। इसमें उन्होंने शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ती दूरी, ‘वन नेशन, वन मेडिकल ट्रीटमेंट’ जैसे मुद्दे और भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।

पद से हटाए जाने पर क्या बोले राघव

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि पार्टी के कोटे से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें डिप्टी लीडर के पद से भी हटा दिया। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया डिप्टी लीडर बनाया है।

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संसद में जनता से जुड़े मुद्दे उठाना कोई “अपराध” है?

 

7